1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. महाकाल मंदिर में आयोजित उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, जनता को दी रंग पंचमी की बधाई

महाकाल मंदिर में आयोजित उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, जनता को दी रंग पंचमी की बधाई

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 08, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 02:17 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता को रंग पंचमी की बधाई भी दी।

Mohan Yadav- India TV Hindi
मोहन यादव Image Source : INDIA TV

उज्जैन/भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। यहां उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम डॉ यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी।

उन्होंने ईश्वर से जनता के जीवन में उत्साह और उल्लास की कामना की। प्रदेश के मुखिया डॉ यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें, उन्होंने जनता को रंगों से सराबोर किया। इस आनंद से भरीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, रंग पंचमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में उत्साह व उल्लास की वृद्धि करे, मेरी ओर से बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्। आज रंग पंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा एवं अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इससे पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।'

प्रदेश की संस्कृति-परंपरा पर विशेष ध्यान

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद संभालने के बाद से ही प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने प्रदेश के कई त्यौहारों को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। सीएम डॉ यादव का मानना है कि हर त्यौहार हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं। इसलिए हम जितने उत्साह से त्यौहार मनाएंगे, उतना एक-दूसरे को जान सकेंगे। उनका मानना है कि यह समरसता का पर्व है, जिसे सभी को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। 

सीएम हाउस में मनाई थी ब्रज की होली

बता दें, 5 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीएम हाउस में भी उत्साह के साथ होली मनाई थी। यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग और संत भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में फाग गीतों और पारंपरिक भजन गाए गए थे। सीएम हाउस ब्रज की थीम पर होली उत्सव की सजावट की गई थी। यहां बरसाने की होली जैसा माहौल देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।