1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन रेप मामले पर सीएम मोहन यादव ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

उज्जैन रेप मामले पर सीएम मोहन यादव ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

 Published : Sep 07, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 07:10 pm IST

उज्जैन रेप मामले पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कानून का राज है। यहां किसी भी अपराधी को खुला नहीं छोड़ सकते हैं। रेप मामले के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बलात्कार मामले के वायरल वीडियो की घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है। अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा 

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। चाहे उज्जैन हो या पूरा मध्य प्रदेश, पीएम मोदी के नेतृत्व में हर जगह गुड गर्वनेंस का शासन लागू है। अपराधियों को खुला नहीं छोड़ा जाएगा। 

महिला को शराब पिलाकर किया रेप

वहीं, इस मामले पर उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले कोयला फाटक पर एक व्यक्ति ने एक महिला को शराब पिलाकर और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिसने भी इस घटना का वीडियो बनाया। उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने मोहम्मद सलीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है गया है। फोन में वीडियो मिला है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पुलिस को पता चल गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।