Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. किसानों को CM मोहन यादव का तोहफा, धान की खेती पर मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये

किसानों को CM मोहन यादव का तोहफा, धान की खेती पर मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Amar Deep Published : Mar 02, 2025 08:16 am IST, Updated : Mar 02, 2025 08:16 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को धान के उत्पादन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि इसी महीने दी जाएगी।

धान उत्पादक किसानों के लिए सीएम ने किया ऐलान।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV धान उत्पादक किसानों के लिए सीएम ने किया ऐलान।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को धान उपार्जन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि इसी माह प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को पहले भी कई सौगातें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से  भुगतान का निर्णय लिया गया।

किसानों को होगा फायदा

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि धान उत्पादक पात्र किसानों को धान उपार्जन किए जाने पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार संकल्प पत्र के अनुसार जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर ले रही है। इससे पहले भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई भी दी।

गेहूं उत्पादन पर भी मिलेगा लाभ

सीएम मोहन यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रूपये अतिरिक्त बोनस राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) के तहत वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों द्वारा 12.2 लाख हेक्टेयर रकबे में उत्पादित धान का विक्रय किया गया है। धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में प्रति हेक्टेयर 4000 रूपये का लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के किसानों को 488 करोड़ रूपये का अतिरिक्त लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि दी जायेगी। इस प्रकार गेहूं के उपार्जन पर प्रति क्विंटल 2600 रूपये की राशि मिलेगी। इस वर्ष प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। प्रदेश के किसानों को 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में मिलने से लगभग 1400 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- 

तेलंगाना सुरंग में फंसे 4 लोगों की मिली लोकेशन, मंत्री ने बताया कब तक निकाल लिया जाएगा बाहर

चेकिंग में लगे पुलिस की कनपटी पर रखी बंदूक, उसी की बाइक लेकर फरार हुए बदमाश; अब मुठभेड़ में घायल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement