1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: 'चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं, वोट भी दो और नोट भी दो'; कांग्रेस प्रत्याशी ने किस मजबूरी में कही ये बात?

Video: 'चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं, वोट भी दो और नोट भी दो'; कांग्रेस प्रत्याशी ने किस मजबूरी में कही ये बात?

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 31, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 03:54 pm IST

करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी कांग्रेस के एक ऐसे प्रत्याशी का वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच जाकर वोट और नोट दोनों मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नोट मांगते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट के साथ-साथ मांगे नोट।- India TV Hindi
कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट के साथ-साथ मांगे नोट। Image Source : INDIA TV

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जनता के बीच जाकर लोगों से वोट के साथ-साथ नोट भी मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने रुपए नहीं हैं, इसलिए वोट के साथ-साथ 10 का नोट भी चाहिए। इस बीच लोगों में से कोई उन्हें 10 का तो कोई 500 तक का नोट भी देता नजर आ रहा है। वोट से साथ-साथ नोट मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं।

खुद के पास है करोड़ों की संपत्ति

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव का कहना है कि सरकार ने पार्टी के खाते सीज कर दिए हैं। हालांकि नामांकन फार्म के साथ जमा शपथ-पत्र के अनुसार दिनेश यादव के पास 1 करोड़ 12 लाख की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 53 लाख की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ 8 लाख रुपए और पत्नी के पास 1 करोड़ 60 लाख की अचल संपत्ति है। प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा कि पूरे देश में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के सभी खाते सीज कर दिए गए हैं और बीजेपी के खाते में सात हजार करोड़ रुपये हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को पूरे देश में परिवर्तन की लहर दिखेगी। उस दिन जबलपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का विजय जुलूस निकलेगा।

भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

वहीं बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने इसे महज एक चुनावी स्टंट बताया है। प्रभात साहू ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी को पता है कि उनकी हार सुनिश्चित है। जबलपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीष देने का मन बना चुकी है। उनको ये पता है कि कांग्रेस हार रही है तो वह ये सोच रहे हैं कि अपनी राशि क्यों खर्च करूं, जनता जो पैसा देगी उसी राशि से चुनाव लड़ लेंगे। हम तो जनता के बीच पिछले 30-40 सालों से लगातार सहयोग के लिए जा रहे हैं।

(जबलपुर से देबजीत देब की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

कॉलेज छात्र के पैन कार्ड से बना ली फर्जी कंपनी, 40 करोड़ रुपये से ज्यादा लेनदेन भी किया

घर की दीवार पर रंग लगने के बाद आपस में भिड़े लोग, जमकर हुई पत्थरबाजी- देखें LIVE वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।