1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. घर की दीवार पर रंग लगने के बाद आपस में भिड़े लोग, जमकर हुई पत्थरबाजी- देखें LIVE वीडियो

घर की दीवार पर रंग लगने के बाद आपस में भिड़े लोग, जमकर हुई पत्थरबाजी- देखें LIVE वीडियो

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 31, 2024 07:15 am IST,  Updated : Mar 31, 2024 07:32 am IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रंग खेलने को लेकर बवाल हो गया। घर की दीवार पर रंग लग जाने से क्षेत्र के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई।

रंग खेलने के दौरान उज्जैन में बवाल- India TV Hindi
रंग खेलने के दौरान उज्जैन में बवाल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रंग पंचमी पर्व के मौके भारी बवाल हो गया। घर की दीवार पर रंग लग जाने से क्षेत्र के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पांडयाखेड़ी की है। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रंग गुलाल उड़ाने पर किया मना 

पत्थरबाजी का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंड्याखेड़ी में रायकवार समाज के लोगों की ओर से रंग पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान रंग गुलाल उड़ाया गया, जो क्षेत्र में ही रहने वाले भोला पासवान के घर पर चला गया। पासवान परिवार की ओर से रंग गुलाल उड़ाने को लेकर मना किया गया, जिसके बाद विवाद हो गया।

आपस में भिड़े दो परिवारों के लोग

विवाद इस कदर बढ़ गया कि रायकवार परिवार और पासवान परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें युवा, बच्चे और महिला भी पत्थर फेंकते नजर आए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।