1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1048 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1048 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 08:55 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1048 नए मामले सामने आए है। 

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1048 नए मामले सामने आए है। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1048 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,82,045 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से 11 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। इन नई मौतों के साथ ही सूबे में वायरस के चलते अपनी जान गंवाने वालो लोगों की कुल संख्या 3,076 हो गई है। 

‘अब तक सबसे अधिक 710 मौतें इंदौर में’

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा खरगोन में 2, और भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, रायसेन, उमरिया एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब तक सबसे अधिक 710 मौतें इंदौर में हुई हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल है जहां अब तक 496 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा उज्जैन में 98, सागर में 126, जबलपुर में 213 एवं ग्वालियर में 169 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

‘सबसे ज्यादा नए मामले भोपाल में’
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 177 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं। उन्हेंने बताया कि इसके अलावा इंदौर में 195 ,ग्वालियर में 80 और जबलपुर में 53 नये मामले आए हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कुल 1,82,045 संक्रमितों में से अब तक 1,70,093 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,876 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 833 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।