1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 707 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 707 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2020 11:58 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 11:58 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 707 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,091 हो गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 707 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 707 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,091 हो गई है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इन नई मौतों को मिलाकर राज्य में कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 2,987 हो गया है।

सबसे ज्यादा 683 मौतें इंदौर में

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्वालियर व राजगढ़ में 2-2, तथा इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, विदिशा एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’ अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 683 मौतें इंदौर में हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में 484 मौतें हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 207 एवं ग्वालियर में 166 लोगों की मौत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वायरस के संक्रमण से बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

सबसे ज्यादा 179 नए मामले भोपाल से
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 179 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में 52, जबलपुर में 34 एवं ग्वालियर में 48 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कुल 1,74,091 कोरोना संक्रमितों में से अब तक 1,63,250 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि वायरस से संक्रमित 7,854 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 884 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।