1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 731 नए मामले, 9 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 731 नए मामले, 9 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2021 10:30 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 10:30 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 731 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,43,302 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 731 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 731 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,43,302 तक पहुंच गई है। सूबे के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा नए मामले एक बार फिर इंदौर से ही सामने आए हैं जबकि राजधानी भोपाल में 173 नए मरीज मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 9 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,627 हो गई है।

इंदौर में अब तक 880 की मौत

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि भोपाल एवं विदिशा में 2-2 और ग्वालियर एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 880 लोगों की मौत इंदौर में हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भोपाल में 581, उज्जैन में 102, सागर में 148, जबलपुर में 242 एवं ग्वालियर में 204 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि बाकी मौतें सूबे के अन्य जिलों में हुई हैं।

शनिवार को ठीक हुए 855 लोग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 183 नए मामले इंदौर जिले में आए, जबकि भोपाल में 173 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,43,302 संक्रमितों में से अब तक 2,30,586 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,089 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 855 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।