1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 866 नए मामले, हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 866 नए मामले, हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 10:31 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 866 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,947 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 866 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 866 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,947 तक पहुंच गई है। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि सबसे ज्यादा नए मामले इंदौर से सामने आए हैं, जबकि राजधानी भोपाल में कोविड-19 के 200 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बुधवार को संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या से कम रही।

सबसे ज्यादा 871 मौतें इंदौर में

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़ों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 3,595 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और जबलपुर, खरगोन, उज्जैन, विदिशा, मुरैना, बड़वानी एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 871 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 575, उज्जैन में 102, सागर में 147, जबलपुर में 241 एवं ग्वालियर में 199 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 223 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में बुधवार को संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 202 रही। स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 2,27,965 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 9,387 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 1,061 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।