1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. फांसी की सजा काट रहा अपराधी फरार, इलाज के लिए लाया गया था अस्पताल, तलाश जारी

फांसी की सजा काट रहा अपराधी फरार, इलाज के लिए लाया गया था अस्पताल, तलाश जारी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 14, 2023 07:39 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 07:39 pm IST

भोपाल की जेल में फांसी की सजा काट रहा एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया है। अपराधी को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। यहां से पुलिस को चकमा देकर अपराधी ने हथकड़ी खोला और फरार हो गया है।

Criminal serving death sentence absconding was brought to hospital for treatment in bhopal madhya pr- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विचित्र घटना देखने को मिली है। यहां फांसी की सजा काट रहा एक अपराधी फरार हो गया है। इस बाबत कोहेफिजा थाना के एसएचओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी रजत सैनी फरार हो गया है। शुक्रवार के दिन उसकी तबियत खराब होने की शिकायत मिली थी। इस दौरान उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान शनिवार की सुबह 6 बजे उसने अपनी हथकड़ी खोल ली और वहां से फरार हो गया। इस बात की सूचना मिलने के साथ ही अपराधी की तलाश जारी है। केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत के बाद कोहेफिजा पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है। 

फांसी की सजा काट रहा अपराधी हुआ फरार

प्रथम दृष्टया यह जेल कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है। इस मामले में जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही के मद्देनजर उन्हें निलंबित किया जा सकता है। बता दें कि आरोपी अपहरण, धोखाधड़ी समेत कई अन्य मामलों की सजा काट रहा था। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 29 वर्ष है जो गुना जिले का रहने वाला बै। वह भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। खजूरी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। भोपाल जिला अदालत ने 8 मई 2023 को हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत रजत सैनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।

जेल प्रशासन की लापरवाही

फांसी की सजा काट रहा अपराधी को अपहरण व धोखाधड़ी संबंधित मामले में भी सजा सुनाई जा चुकी है। पुलिस की मानें तो रजत सैनी को खून की उल्टी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद अपराधी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कैदी का ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने और खून की कमी के कारण हमीदिया के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां ड्यूटी पर आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था। यहीं से हथकड़ी खोलकर अपराधी आज सुबह 6 बजे भाग गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।