1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Dekh Raha Hai Binod: देख रहा है बिनोद.... सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर कुछ इस अंदाज में कसा तंज

Dekh Raha Hai Binod: देख रहा है बिनोद.... सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर कुछ इस अंदाज में कसा तंज

 Published : Aug 05, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Aug 05, 2022 11:20 pm IST

Dekh Raha Hai Binod: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति भी तेज हो गई है। कुछ कांग्रेस नेताओं को इस पर ऐतराज है। ऐसे में सीएम शिवराज ने बिनोद वाले अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा है।

CM Shivraj Singh takes jibe on Congress in 'Binod' style- India TV Hindi
CM Shivraj Singh takes jibe on Congress in 'Binod' style Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बीजेपी ने कसी कमर
  • मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज ने संभाली अभियान की कमान
  • शिवराज ने बिनोद वाले अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा

Dekh Raha Hai Binod: देश में आजादी के अमृत महोत्सव को जोर-शोर से मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार और संगठन अपने-अपने स्तर पर पूरा जोर लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद हर घर तिरंगा अभियान की कमान संभाली है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति भी तेज हो गई है। कुछ कांग्रेस नेताओं को इस पर ऐतराज है। ऐसे में सीएम शिवराज ने बिनोद वाले अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा है।

शिवराज ने ट्वीट में क्या लिखा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, "देख रहा है विनोद... ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं!" बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। सीएम ने उनसे तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई घर न छूटे। यह भारत माता के प्रति हमारी भक्ति का प्रकटीकरण है। देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के भाव का प्रकटीकरण है।

ट्रेंड में है 'देख रहा है बिनोद...' 
सीएम शिवराज ने कहा कि हम सभी दलगत राजनीति और धर्म से ऊपर उठकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। यह भारत की आन, बान, शान का सवाल है। हम सब मां भारती की संतान हैं। इस धरती का कर्ज हम सब पर है। सभी भेदभाव भूल जाएं, सब एक हो जाएं। बता दें कि 'देख रहा है बिनोद...' पंचायत वेबसीरीज ( Panchayat Web Series) के एक सीन का डायलॉग है जो इन दिनों ट्रेंड में है। इस पर बने तरह-तरह मीम्‍स और रील्‍स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस अंदाज में कांग्रेस पर पर तंज कसा है।

कांग्रेस ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब


सीएम शिवराज के इस ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी उसी लहजे में जवाब दिया है। उन्होंने शिवराज के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा है, "इनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, कोई शहादत नहीं, कोई त्याग नहीं... तिरंगे का सम्मान नहीं, 52 वर्ष तक फहराया नहीं, अशुभ बताते रहे... सरकारी संपत्तियां बेच दी, अब तो तिरंगा भी बेच रहे हैं। चले हैं अब तिरंगे का सम्मान करने, देशभक्त बनने..."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।