1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 25, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 12:19 pm IST

छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई। लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

परीक्षा केंद्र में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म- India TV Hindi
परीक्षा केंद्र में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया।

गणित के पेपर के दौरान हुई घटना

छात्रा परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर दे रही थी। परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि छात्रा अचानक शौचालय जाने की बात कहकर अपनी सीट से उठी। जब वह करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी, तो संदेह होने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया।

महिला कर्मचारी ने पाया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से किसी नवजात बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 17 वर्षीय छात्रा और उसका बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि छात्रा बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह कान्हा बर्मन नामक युवक के संपर्क में पिछले दो साल से थी। पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बालिका के परिजनों को उसके गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी।

सेक्टर-1 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी युवक कान्हा बर्मन की तलाश में जुटी है।

(रिपोर्ट- एकता शर्मा)

ये भी पढ़ें-

मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बिजली विभाग में पढ़ी गई नमाज़, VIDEO वायरल; जानें पूरा मामला

जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।