1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ओलावृष्टि से एक दर्जन मोरों की मौत, खेतों में पड़े मिले शव- VIDEO

ओलावृष्टि से एक दर्जन मोरों की मौत, खेतों में पड़े मिले शव- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2024 11:24 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 11:29 pm IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में ओलावृष्टि की वजह से एक दर्जन से ज्यादा मोरों की मौत हो गई। किसानों के खेतों में जगह-जगह राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव पड़े मिले।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुई ओलावृष्टि से एक दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के नादगांव में किसानों के खेतों में रविवार को जगह-जगह राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव पड़े देखे गए। 

मोरों को सियार और कुत्तों ने नोंचा

ग्रामीण ब्रजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात काफी बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में किसानों की फसलें बिछ गईं और करीब एक दर्जन से ज्यादा मोरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कई मोरों को जंगली सियार और कुत्तों ने नोंचकर खा लिया, जबकि कुछ मोर मृत अवस्था में अभी भी खेतों में पड़े हैं। 

वन विभाग को दी गई जानकारी

किसान अनंत सिंह ने बताया कि खेतों में मृत पड़े मोर मिलने पर उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को खबर दी। फिर भी वन विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण नीतीश ने बताया कि ओलावृष्टि की वजह से एक दर्जन मोर खेत में मृत अवस्था में मिले हैं। इसकी सूचना राजनगर थाना और वन विभाग में दी गई, लेकिन कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। (रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।