1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शराब के नशे में सिपाही ने सड़क पर फेंकी वर्दी, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

शराब के नशे में सिपाही ने सड़क पर फेंकी वर्दी, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

 Published : Dec 24, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 04:19 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक सड़क पर कथित तौर पर नशे में धुत्त पुलिस कांस्टेबल एक युवक से बहस करते नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में अपनी ही वर्दी उतारकर सड़क पर फेंक देता है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मध्य प्रदेश पुलिस की फजहीत भी हुई है। वहीं अब वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।  

पुलिस को कर दिया गया निलंबित

हरदा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी वर्दी उतारने और सड़क पर फेंकने के लिए निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को हरदा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया भी सामने आया है। हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, ‘‘हरदा में पदस्थ सुशील मांडवी के रूप में पहचाने गए कांस्टेबल को उसके इस कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है।’’

सड़क पर किया था बवाल 
वीडियो में दिख रहा है कि हरदा शहर में एक सड़क पर कथित तौर पर नशे में धुत्त पुलिस कांस्टेबल एक युवक से बहस करते नजर आ रहा है। इस दौरान कांस्टेबल अपने घुटनों के बल पर सड़क पर बैठ जाता है और वर्दी उतारने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल पहले अपनी शर्ट उतारता है और उसे लोगों की ओर फेंक देता है। इसके बाद वह अपनी पैंट भी उतार देता है और फिर युवक के साथ बहस करने लगता है। वीडियो को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रिएक्शन भी दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।