Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: "या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ", फिल्मी स्टाइल में बुलेट सवार युवकों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग-देखें वीडियो

मध्य प्रदेश: "या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ", फिल्मी स्टाइल में बुलेट सवार युवकों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग-देखें वीडियो

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Feb 24, 2026 07:37 am IST, Updated : Feb 24, 2026 07:39 am IST

ग्वालियर जिले के भिंड से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक पर्ची फेंककर फरार हो गए। पर्ची में लिखा है या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। जानें युवकों ने ऐसा क्यों किया?

firing in filmy style- India TV Hindi
Image Source : REPORTER टोल हटाने की मांग और फिल्मी स्टाइल में फायरिंग

ग्वालियर: भिंड हाइवे को सिक्स लेन बनाए जाने की कथित मांग को लेकर एक बुलेट पर सवार दो युवकों ने टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी है। क्योंकि फायरिंग के बाद आरोपी टोल दफ्तर में एक पर्ची फेंककर गए हैं, जिसमें लिखा है "या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ"। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना बीते रोज यानी मंगलवार को महाराजपुरा थाना अंतर्गत बरेठा टोल प्लाजा की बताई जा रही है। टोल प्लाजा पर काम करने वाले सुपरवाइजर रोहित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शाम करीबन 5 बजे भिंड की ओर से एक बुलेट पर सवार होकर दो लोग ग्वालियर की ओर गए हैं। जिनमें से एक ने टोल प्लाजा के दफ्तर में पिस्टल से ना सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की है, बल्कि एक पर्ची भी फेंककर गए हैं, जिसमें अक्षरशः लिखा है "या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ,

आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा

फेंकी गई पर्ची में लिखा है, नेताओं को भले ही अपने फ्लैट बेचने पड़ें, इस हाइवे का काम अब चालू होना चाहिए, अगर कार्य चालू नहीं हुआ तो मैं इससे भी बड़ा कार्य करने को तैयार हूं, सरकार अंधी हो चुकी है। भिंड से ग्वालियर इस 80 किलोमीटर के इलाके में मौत के आंकड़े हद से पार हैं।" ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन टोल प्लाजा के दफ्तर में रखा कंप्यूटर व फर्नीचर जरूर क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस को पड़ताल मे ंक्या पता चला

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 खाली कारतूस और पर्ची बरामद की है। प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है कि 15 फरवरी को भिंड जिले के कोतवाली थाने में एक सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया गया था, जिसमें भिंड निवासी आकाश भदौरिया की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जा रहा है, जब आकाश बाईक पर अपने बड़े भाई को बैठाकर अटेर स्थित मौसी के घर ले जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने टैंकर चालक को नामजद भी किया गया था। फिलहाल पुलिस ने टोल प्लाजा सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए इसी सुराग के सहारे मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है।

(भूपेंद्र भदौरिया की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement