1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh: ग्वालियर में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, हादस में 3 बच्चों समेत 4 महिलाओं की मौत

Madhya Pradesh: ग्वालियर में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, हादस में 3 बच्चों समेत 4 महिलाओं की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 02:46 pm IST,  Updated : May 18, 2020 02:46 pm IST

माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच सकता है। फिलहाल, अधिकारियों की ओर से घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही लाशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Fire in three story building in gwalior madhya pradesh latets Update news- India TV Hindi
Fire in three story building in gwalior madhya pradesh latets Update news Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्वालियर शहर के इंदरगंज में रोशनी घर रोड पर एक 3 मंजिला इमारत में आग लग गई, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 

बताया जा रहा है कि इंदरगंज इलाके में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपरी मंजिल में दो परिवार फंस गया। परिवार के रेस्क्यू के पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, अभी कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। साथ ही सात शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है।

माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच सकता है। फिलहाल, अधिकारियों की ओर से घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही लाशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपन ट्विट में लिखा है कि 'ग्वालियर में भीषण आग की चपेट में आकर अनेक अनमोल जिदंगियों के साथ दो मासूम के असमय काल के गाल में समा जाने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना कता हूं.. ऊं शांति। '

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।