1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर पुलिस को फोन करने वाला पूर्व जिलाध्यक्ष पकड़ा गया

मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर पुलिस को फोन करने वाला पूर्व जिलाध्यक्ष पकड़ा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 12:10 am IST,  Updated : Sep 07, 2020 12:10 am IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर पुलिस को फोन करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Scindia call, Jyotiraditya Scindia Fake Call- India TV Hindi
पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर पुलिस को फोन करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। Image Source : PTI FILE

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर पुलिस को फोन करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के मुतबिक, फोन करने वाला शख्स कूड़ा जागीर इलाके का धनंजय शर्मा है, जो कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष रह चुका है। इस मामले की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, धनंजय शर्मा के अलावा 2 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

‘जमीने के एक मामले के निपटान के लिए किया था फोन’

पुलिस ने बताया कि कोलारस क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDO-P) अमरनाथ वर्मा को पिछले दिनों एक फोन आया था। यह फोन ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से ग्वालियर के जयविलास पैलेस से किए जाने की बात कही गई। यह फोन जमीन के एक मामले को निपटाने के बारे में था। SDO-P को जब मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने खोज की। पड़ताल के बाद फोन लगाने वाला युवक कूड़ा जागीर इलाके का धनंजय शर्मा निकला जो सेवादल कांग्रेस का पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुका है।

‘धनंजय शर्मा समेत कुल 3 लोगों पर दर्ज किया गया मामला’
पुलिस ने आरोपी युवक धनंजय शर्मा सहित दो अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कोलारस के थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि कोलारस SDO-P अमरनाथ वर्मा को युवक धनंजय शर्मा ने अपने आपको जयविलास से फोन करना बताते हुए एक जमीन संबंधी मामला निपटाने में सहयोग की बात कही। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर एसडीओपी ने पूरी बात पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को बताई।

सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय से बात करने पर खुली पोल
कोलारस के थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एसपी ने जब इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय और उनके अधीनस्थ स्टाफ से बात कर पड़ताल की तो सच सामने आया। जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वह एक कारीगर का निकला, जिसका इस्तेमाल धनंजय शर्मा ने किया था। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।