Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने जहर खाने का बनाया वीडियो, भेज दिया परिजनों को, गंभीर हालत में भी एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहे

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने जहर खाने का बनाया वीडियो, भेज दिया परिजनों को, गंभीर हालत में भी एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहे

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Mar 19, 2024 04:40 pm IST, Updated : Mar 19, 2024 04:57 pm IST

बैतूल के ग्राम आवरिया का रहने वाला प्रदीप चावड़े (25 साल) और नर्मदापुरम जिले की नाबालिग लड़की घर से भाग गए। दोनों वहां से भुसावल पहुंच गए और सोमवार को वापस आने के बाद दोनों ने चिचोली के पास फोंगरिया के करीब खेत में जहर खा लिया।

अस्पताल में भर्ती प्रेमी-प्रेमिका- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अस्पताल में भर्ती प्रेमी-प्रेमिका

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड करने की कोशिश की। शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग लड़की की बात जब परिजनों ने नहीं मानी तो अपने प्रेमी के साथ कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों ने जहर खाने का वीडियो बनाकर परिजनों को भेज भी दिया। गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अब दोनों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने दोनों के बयान लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बेहोशी की हालत में पड़े थे दोनों 

मिली जानकारी के अनुसार, बैतूल के ग्राम आवरिया का रहने वाला प्रदीप चावड़े (25 साल) और नर्मदापुरम जिले की नाबालिग लड़की (14 साल) घर से भाग गए। दोनों वहां से भुसावल पहुंच गए और सोमवार को वापस आने के बाद दोनों ने चिचोली के पास फोंगरिया के करीब खेत में जहर खा लिया। दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसके बाद डायल हंड्रेड ने दोनों को पहले चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते सोमवार रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

साथ रहना चाहते हैं दोनों 

जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि वह लड़की से बहुत प्यार करता है। हम लोग साथ रहना चाहते हैं। घर वाले सहमत नहीं है। उसके घर वाले मारने की धमकी दे रहे थे। हम लोग काम करने बाहर जाने वाले थे। घर से फोन आने लगे कि केस कर दिया है। तो हम वापस आ गए। लड़की को घर भिजवाने को कहा तो वह बोली मर जाएंगे लेकिन नहीं जाएंगे। फिर हमने कीटनाशक पी लिया। मैं उसके साथ ही रहना चाहता हूं। वो धमकी दे रहे थे। इलविए टेंशन बढ़ गया था।

बालिग होने पर कर देंगे शादीः परिजन

जहर खाने वाली नाबालिग के परिजन भी पुलिस की सूचना के बाद बैतूल पहुंच गए। नाबालिग की मां ने बताया कि मैं एक बजे रात को देखी तो वो सो रही थी। फिर ढाई बजे उठी तो बिस्तर में नहीं थी। सब जगह ढूंढा रिश्तेदारों से पूछा पर वह नहीं मिली। इसी बीच लड़की ने फोन किया कि घूमने गई हूं, तो हमने उसे वापस आने को कहा था। फिर शाम 5 बजे तक रास्ता देखा। जब वह नहीं लौटी तो पुलिस में शिकायत की। इसी बीच चिचोली थाने से फोन आया कि लड़की ने जहर खा लिया।  

लड़के पर की कार्यवाई की मांग

लड़की की मां का कहना है कि हमने उसे कहा कि बालिग हो जाओ तो किसी और से शादी कर देंगे, पर वो अभी शादी करने का कह रही थी। ये लड़का पड़ोस में आता था। एक जन्मदिन पर उससे पहचान हुई थी। हम इस लड़के शादी नहीं करना चाहते। हम लड़के पर कार्रवाई चाहते हैं और उन्हें कोई धमकी भी नहीं दे रहा है।

पहले भी भाग चुकी है लड़की

सोमवार रात इटारसी पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। बताया जा रहा है की यह नाबालिग अपने प्रेमी युवक के साथ एक महीने पहले भी घर से भाग गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। फिलहाल दोनों को ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक और नाबालिक का उपचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- मयंक भार्गव

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement