1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भाभी ने ननद को कुत्ते से कटवाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भाभी ने ननद को कुत्ते से कटवाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 15, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 04:10 pm IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाभी ने ननद को कुत्ते से कटवाया है। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Gwalior- India TV Hindi
भाभी ने ननद को कुत्ते से कटवाया Image Source : REPRESENTATIVE PIC (PEXELS)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी ने अपनी ननद को कुत्ते से कटवाया है। इस घटना के बाद ननद ने भाभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया, यहां एक भाभी ने अपनी ननद को कुत्ते से कटवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। ग्वालियर के जनकगंज थाना में शिकायत मिली है कि घर में पानी फैलाने की शिकायत और विरोध करने पर एक ननद को भाभी ने अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया।

जीवाजीगंज की रतन कालोनी में रहने वाली बबीता ने शिकायत की है कि वे अपनी बहन कमलेश चावला के साथ रहती हैं। बीते रोज जब वे अपनी बहन के साथ नीचे उतर रही थीं। तभी भाभी नेहा चावला ने जानबूझकर पानी फैलाया। जब ननद ने इस बात का विरोध किया तो भाभी नेहा ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर दोनों बहनों को कुत्ते से कटवा दिया।

बबीता ने बताया कि जब भाभी ने जबरदस्ती जानबूझकर पानी फैलाया तो हमने उसका विरोध किया। जब दोनों के बीच विरोध बढ़ने लगा तो भाभी ने अपने कुत्ते की जंजीर खोल दी और इशारा करके कुत्ते को हमारी तरफ दौड़ाया। इशारा पाकर कुत्ता भी हमारे ऊपर झपट पड़ा। इस दौरान कुत्ते ने बबीता की जांघ पर और उनकी बहन कमलेश के गाल पर काट लिया। 

यह मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने ननद की शिकायत पर भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि ननद ने भाभी के खिलाफ कुत्ते से कटवाने की शिकायत की थी, जिस पर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही घायल का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। (इनपुट: भूपेंद्र भदौरिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।