1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शादी के बाद शराब नहीं पिलाई तो पड़ोसियों ने दूल्हे-दुल्हन को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

शादी के बाद शराब नहीं पिलाई तो पड़ोसियों ने दूल्हे-दुल्हन को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 02, 2026 12:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 12:39 pm IST

पड़ोसियों ने नई बहू आने पर शराब पार्टी मांगी थी, लेकिन दूल्हे ने शराब पिलाने से मना कर दिया तो पड़ोसियों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दूल्हे-दुल्हन के साथ मारपीट की। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Gwalior clash- India TV Hindi
शराब पार्टी को लेकर मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव में मंगलवार रात हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है। परिवार के सदस्यों ने यह आरोप भी लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए। 

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि पटाई गांव के रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी और इस खुशी में उनके पड़ोसियों ने शराब पिलाने को कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दूल्हे ने शराब के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। यादव ने बताया कि घायलों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

सामान और पैसे भी लूट ले गए

महेश जाटव की मां शीला जाटव ने पत्रकारों से कहा कि दुल्हन के आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं कि इसी दौरान कुछ पड़ोसी आ गये और महेश से शराब के लिए रुपये मांगने लगे। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पड़ोसियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। शीला ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी, उनके पति और महेश की दुल्हन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे घरेलू सामान के साथ घर पर रखे कुछ रुपये भी लूट ले गए। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दूल्हा-दुल्हन अस्पताल में, परिजन थाने में

इस घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, परिजन थाने में बैठे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। शादी की रस्में छोड़ पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पड़ोसियों की मारपीट के चलते शादी समारोह की खुशियां खत्म हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें-

मौत का LIVE Video: मां काली के वेश में नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, अचानक लड़खड़ाकर गिरा और थम गई सांसें

बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, खून की उल्टियां करने के बाद हुई मौत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।