1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इन छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इन छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 08:52 pm IST

मौसम विभाग ने प्रदेश के सागर संभाग तथा 10 अन्य जिलों-कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मण्डला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, धार, देवास एवं श्योपुर में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बिजली चमकने व गिरने की चेतावनी भी दी है।

heavy rainfall predicted in Narsinghpur Chhindwara Seoni Balaghat Hoshangabad & Tikamgarh । मध्य प्र- India TV Hindi
Heavy rainfall predicted in Narsinghpur, Chhindwara, Seoni, Balaghat, Hoshangabad & Tikamgarh । मध्य प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Image Source : PTI

भोपाल. मौसम विभाग ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कहा कि मध्य प्रदेश के छह जिलों नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, होशंगाबाद और टीकमगढ़ में अगले 24 घंटे में बहुत अधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन छह जिलों में शनिवार सुबह तक कहीं-कहीं पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने व गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून प्रबल तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा।

पढ़ें- Coronavirus in Delhi: क्या फिर बिगड़ रहे हैं हालात?

इसके अलावा, मौसम विभाग ने प्रदेश के सागर संभाग तथा 10 अन्य जिलों-कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मण्डला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, धार, देवास एवं श्योपुर में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बिजली चमकने व गिरने की चेतावनी भी दी है।

पढ़ें- 'भारत में 2021 की शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है कोविड-19 टीका'

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में नरसिंहपुर में 30 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बेगमगंज में 19 सेंटीमीटर, उदयपुरा में 16 सेंटीमीटर एवं गैरतगंज में 15 सेंटीमीटर बारिश हुई। नरसिंहपुर में आज शाम पांच बजे तक पिछले 33 घंटों में 35.3 सेंटमीटर वर्षा हुई।

पढ़ें- Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, चार आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के एस एन साहू ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे से आज शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा एवं बैतूल में 95-95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस मानसून में दो जिलों छतरपुर एवं मंदसौर को छोड़कर सभी जिलों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।