1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: रायसेन में भीषण सड़क हादसा, 30 से ज्यादा लोग घायल, 4 की हालात गंभीर

मध्य प्रदेश: रायसेन में भीषण सड़क हादसा, 30 से ज्यादा लोग घायल, 4 की हालात गंभीर

 Published : Feb 11, 2023 02:18 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 02:21 pm IST

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी सुनील बरकड़े ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पाटी गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुआ जब बस भोपाल से सागर जा रही थी।

Road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार इन हादसों को रोकने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। प्रदेश के रायसेन जिले में एक बस पलटने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी सुनील बरकड़े ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पाटी गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुआ जब बस भोपाल से सागर जा रही थी। उन्होंने कहा कि बस एक पुलिया पर थी तभी उसके चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल भेज दिया गया है, जबकि अन्य का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

नोएडा में भी हुआ सड़क हादसा, 1 की मौत 

वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार-शनिवार की रात शहर के एलिवेटेड रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 1 युवती की मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए हैं। इनमे से 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एलिवेटेड रोड पर देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 1 युवती की मौत हो गे। मृतका की पहचान भूमिका जादौन निवासी ग्वालियर उम्र 25 के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।