1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंडिया टीवी चुनाव मंच: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनावों में क्यों उतारे गए केंद्रीय मंत्री और सांसद

इंडिया टीवी चुनाव मंच: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनावों में क्यों उतारे गए केंद्रीय मंत्री और सांसद

 Published : Oct 15, 2023 06:41 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 11:55 pm IST

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इंडिया टीवी चुनाव मंच पर विधानसभा चुनावों में अपने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को टिकट देने की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया।

इंडिया टीवी चुनाव मंच - India TV Hindi
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा Image Source : इंडिया टीवी

Chunav Manch: मध्य प्रदेश में चुनावी आगाज हो चुका है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। दोनों दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। दोनों दलों ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान है। इस दौरान उस समय सबको आश्चर्य हुआ जब बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्री सहित सात सांसदों को विधानसभा चुनावों में उतार दिया। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने चार अन्य लोकसभा सांसदों को टिकट दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में इतने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में क्यों उतारा है, इसका खुलासा खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनाव मंच पर किया। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे वरिष्ठ इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री हैं। वह खुद भी दोनों को अपने आप को एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं। वह आज भी एक कार्यकर्ता ही हैं और हमारी पार्टी में संगठन खुद से ऊपर माना जाता है। संगठन को लगा कि इन व्यक्तियों को प्रदेश के चुनाव में उतारना चाहिए तो उन्हें टिकट दिया गया। हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। हमारे यहां सभी कार्यकर्ता हैं और सभी आलाकमान और संगठन का आदेश मानते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करते हैं और उनकी सेवा करते हैं। उन्हें टिकट मिलने से उन्हें एक बार फिर से जनता की सेवा करने का नजदीक से मौका मिला है और वह जी-जान से करेंगे भी।  

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भविष्य पर भी किया खुलासा 

वहीं चुनाव मंच के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भविष्य और उनकी भूमिका को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्या सिंधिया साल 2020 में जनता के लिए हमारे साथ आये थे और सबसे बड़े दल के नाते हमने सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारी पार्टी के बड़े नेता हैं और वह पार्टी को मजबूती देने के लिए काम कर रहे हैं। उनकी आगामी भूमिका को लेकर बताते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि एमपी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और हमेशा बनी रहेगी।

नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर बोला हमला 

वहीं इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली को मध्य प्रदेश के बुजुर्गों ने दिग्विजय सिंह की सरकार में देख लिया था। जिन्होंने नहीं देखा, उसने कमलनाथ के कुशासन को देख लिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा के लिए सरकार में आती है और कांग्रेस जनता को लूटने के लिए आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने में इतना भ्रष्टाचार किया कि गिनते-गिनते दिन बीत जाए लेकिन इनके कारनामे ख़त्म नहीं होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।