1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. India TV चुनाव मंच पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई जबरदस्त जुबानी जंग, जानिए विश्वास सारंग और अभय दुबे ने क्या कहा?

India TV चुनाव मंच पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई जबरदस्त जुबानी जंग, जानिए विश्वास सारंग और अभय दुबे ने क्या कहा?

 Published : Oct 15, 2023 03:36 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 05:42 pm IST

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होगी और परिणाम का ऐलान होगा। 3 दिसंबर को तय हो जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी।

इंडिया टीवी चुनाव मंच- India TV Hindi
इंडिया टीवी चुनाव मंच Image Source : INDIA TV

Chunav Manch: मध्य प्रदेश चुनावी मंच सज चुका है। पार्टियां जनता के बीच में उतर चुकी हैं। जनता भी चुनावी मूड में है और इसी बीच इंडिया टीवी अपने चुनावी मंच के साथ फिर से वापस आ गया। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव मंच पर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे के बीच जबरदस्त जुबानी जंग हुई। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी 17 अक्टूबर को प्रदेश की जनता आशीर्वाद देने जा रही है और 3 दिसंबर को उन्हें बहुमत मिलने जा रहा है। 

विश्वास सारंग ने चुनाव में जनता के बीच किस मुद्दे के साथ जाने के सवाल पर कहा कि चाहे प्रदेश की बात हो या देश की। हम अपने कामों के सहारे ही जनता के बीच में जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी 18 साल की सरकार में जनता के विकास और उन्नति के लिए काम किए हैं और इसी के सहारे हम चुनाव भी जीतने जा रहे हैं। विश्वास सारंग ने कहा कि जब 2018 में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को मौका दिया। लेकिन इस दौरान उन्होंने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया। जनता को जमकर लूटा और केवल और केवल अपने और अपनों की जेबें भरीं। 

इंडिया टीवी चुनाव मंच
Image Source : इंडिया टीवी इंडिया टीवी चुनाव मंच

वहीं विश्वास सारंग के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने रामायण की कई चौपाईओं के सहारे प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक पीढ़ी ने बीजेपी की सरकार को देखा है। इस दौरान उन्होंने व्यापम घोटाला देखा। उन्होंने इस घोटाले की वजह से कई लोगों को मरते हुए देखा। उन्होंने पटवारी भर्ती में घपलेबाजी को देखा। उन्होंने बीजेपी सरकार में अपना भविष्य बर्बाद होते हुए देखा है और अब जनता थक चुकी है और इस बार अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देने वाली है।

'दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था'

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वाश सारंग ने कहा कि बीच में जो कांग्रेस की 15 महीने की सरकार आई, उससे जनता को पता लग गया कि यह कैसे काम करते हैं। आज तमाम युवाओं ने दिग्विजय सिंह की सरकार और उनके कुशासन को नहीं देखा था। लेकिन कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने दिखा दिया कि कांग्रेस कैसे कुशासन चलाती है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था और कमलनाथ ने प्रदेश के विकास का पहिया रोक दिया था। लेकिन जनता ने दोनों को सबक सिखाया और इस बार भी करारा जवाब देने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।