1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल की मिस्ट्री क्या है? राजा रघुवंशी की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल की मिस्ट्री क्या है? राजा रघुवंशी की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 04, 2025 10:16 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 10:16 am IST

मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए कपल के साथ जो हुआ वो शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस पूरी मिस्ट्री को एक नया मोड़ दे दिया है।

raja raghuvanshi sonam indore couple murder- India TV Hindi
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी की तस्वीरें। Image Source : FILE PHOTO

हाल ही में शादी के बंधन में बंधा इंदौर का एक कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गया था, जिसमें से एक का शव सर्च ऑपरेशन की टीम ने बरामद किया है। नवविवाहित करोबारी राजा रघुवंशी का शव शादी के 21 दिन बाद और लापता होने के 11 दिन बाद एक गहरी खाई से बरामद हुआ। हालांकि, अब तक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने पूरे पूर्वोत्तर राज्य को झकझोर कर रख दिया है। 

पीएम रिपोर्ट में क्या निकला?

वहीं, राजा रघुवंशी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हनीमून पर अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए इंदौर के युवा कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या पेड़ काटने के हथियार से की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एसपी ने कहा, "हमने पीड़ित का फोन और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। हथियार एक 'दाओ' था। यह हत्या का स्पष्ट मामला है। राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी, इसमें कोई संदेह नहीं है।"

राजा-सोनम के साथ क्या हुआ था?

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 22 मई को हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए थे। 23 मई की शाम से चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स से लापता हो गए थे। परिवार का उनसे सपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिवार के कुछ लोग खुद शिलांग पहुंच गए। जब राजा और सोनम का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन फौरन इंदौर लौटे और पुलिस से मदद की फरियाद की। शिलांग में तलाश शुरू हुई तो कपल की किराए पर ली गई स्कूटी लावारिस हालात में मिली। परिवार इसी उम्मीद में था कि दोनों को तलाश लिया जाएगा। लेकिन अब इस दुखद घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बुरी तरह से डीकंपोज हो गया शव

घर वाले उनके सकुशल लौटने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस और बचाव दल पिछले 11 दिनों से लापता दंपति की तलाश में जुटे थे। 11 दिनों की खोजबीन के बाद सोमवार को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला। शव बुरी तरह से डीकंपोज हो गया था। परिवार ने राजा की शिनाख्त की। शव की पहचान मृतक के दाहिने हाथ पर बने ‘Raja’ टैटू से की गई। 

राजा के भाई ने क्या कहा?

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए, वे आज इंदौर पहुंच सकते हैं।  उधर, राजा की पत्नी सोनम का 12वें दिन भी पता नहीं चला। राजा के परिजनों ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, हम मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। राजा का शव उस जगह से 25 किलोमीटर दूर मिला, जहां स्कूटी खड़ी थी। हमें संदेह है कि उसका अपहरण किया गया था और उसे वेइसाडोंग फॉल्स ले जाया गया था। मेरे भाई और उसकी पत्नी का आत्महत्या करके मरना संभव नहीं है। जब हम कहते हैं कि यह अपहरण, लूटपाट और हत्या का मामला है, तो स्थानीय पुलिस हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें-

टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, गाड़ी के बैक साइड कैमरे में कैद हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर; VIDEO

दोस्त ने चाकू से गोदा, गला घोंटा और फिर जला दिया; दिल्ली में DU की छात्रा के मर्डर से सनसनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।