1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर की दवा फैक्ट्री पर लगा ताला! मानकों में 216 कमियां पाई गईं, उत्पादन पर लगी रोक

इंदौर की दवा फैक्ट्री पर लगा ताला! मानकों में 216 कमियां पाई गईं, उत्पादन पर लगी रोक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 08, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Oct 09, 2025 12:01 am IST

इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी दवा इकाई के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इस इकाई में 216 कमियां पायी गई थीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी दवा इकाई के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निरीक्षण में उत्पादन मानकों के सिलसिले में 216 से ज्यादा कमियां पाए जाने के बाद की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों ने मिलकर सितंबर के अंतिम सप्ताह में इस संयंत्र का निरीक्षण किया था।

दवा उत्पादन में गंभीर चूक

सीएमएचओ हासानी ने बताया, "निरीक्षण के दौरान दवाओं के उत्पादन और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े मानकों में इस इकाई में 216 कमियां पाई गईं।" ये कमियां दवा की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन कमियों की गंभीरता को देखते हुए दवा इकाई में उत्पादन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, निजी कंपनी को इन कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत 

एक अन्य खबर में, मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद कई राज्यों ने सोमवार को इसकी खपत और आपूर्ति को रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और औषधि नियंत्रक का तबादला कर दिया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महीने में 14 बच्चों की गुर्दे की खराबी के कारण हुई मौत की बात सामने आई है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

कलेक्टर की फर्जी फेसबुक ID बनाकर मांग रहा था पैसे, साइबर क्राइम के चर्चित क्षेत्र से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

25,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया नगर निगम का 'बाबू', नौकरी के कागजात देने के लिए मांगा था 1.20 लाख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।