1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कमलनाथ ने शिवराज की क्यों कर दी तारीफ? कहा- मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे

कमलनाथ ने शिवराज की क्यों कर दी तारीफ? कहा- मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे

 Published : Nov 11, 2023 02:29 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 02:29 pm IST

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में कमलनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज अच्छे एक्टर हैं। चुनाव हारने के बाद उनके लिए आगे का रास्ता मुंबई में खुला है। वहां वह एक्टिंग करके मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

kamal nath- India TV Hindi
निवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता कमलनाथ Image Source : VIDEO GRAB

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह पर तंज कसा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निवाड़ी में शिवराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि शिवराज आपके आखरी 5 दिन बचे हैं। प्यार से विदा करेंगे, घर बैठिए। निवाड़ी में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज अच्छे एक्टर हैं। उनके लिए आगे का रास्ता मुंबई में खुला है। वहां जाकर वह एक्टिंग कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

कमलनाथ बोले- आगे का रास्ता मुंबई में खुला है

दरअसल, निवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शिवराज अच्छे एक्टर हैं, मुंबई जाएंगे एक्टिंग कर लेंगे। मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, शिवराज को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आगे का रास्ता मुंबई में खुला है।

"मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल तक बहने लाडली नहीं थीं, चुनाव के 5 महीने पहले लाडली बना दिया। मध्य प्रदेश में विकास हुआ है तो कमीशन का, घोटाले का, बेरोजगारी का। इनके नेताओं को बेरोजगार नहीं करेंगे रोजगार नहीं मिलेगा। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं। शिवराज को बेरोजगार दिखाई नहीं देते। शिवराज के आंख, कान नहीं चलते मुंह बहुत चलता है। मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है।

"8 हजार करोड़ का पैकेज घोटाला बन गया"

जनसभा में कमलनाथ ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार में जब मैं केंद्र में मंत्री था तो बुंदेलखंड पैकेज के तहत बुंदेलखंड को 8 हजार करोड़ भेजे थे। हमने वह पैसा यहां भेजा लेकिन पैकेज के बजाय वह घोटाला बन गया। मैं आपसे पूछूंगा कि क्या आपमें से किसी को इस फंड से कोई लाभ मिला है। भारतीय जनता पार्टी से पूछिए कि 8 हजार करोड़ का क्या हुआ।

कमलनाथ ने निवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से ही निवाड़ी प्रशासन का नाम लेकर चेतावनी देते हुए कहा, "सुनने में आया है कि किस तरह परेशान किया जा रहा है। कान खोल कर सुन लें... कल के बाद परसों भी आएगा। क्या हिसाब लेना है और क्या करना है, यह आप और मैं तेरे करेंगे। 6 दिन और बचे हैं, जो करना है कर लीजिए। 5 साल आपको काटना पड़ेगा, कोई छूटेगा नहीं।

दो बीजेपी नेताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

वहीं इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय और जिला पंचायत सदस्य ग्यादीन अहिरवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पर तमाम आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय निवाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय की मां है।

(रिपोर्ट- दीपक महाजन)

ये भी पढ़ें-

​‘माफ करो महाराज’ से लेकर ‘साथ है शिवराज’ तक, मध्य प्रदेश में ऐसे बदलती गई नारों की सियासी यात्रा

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी पुलिस वाला हुआ बर्खास्त  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।