1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज, कहा- 'वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे लेकिन...'

कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज, कहा- 'वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे लेकिन...'

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 12, 2023 07:36 pm IST,  Updated : Nov 12, 2023 07:36 pm IST

कमलनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे लेकिन वे एक अच्छे एक्टर हैं। मुंबई जाकर एक्टिंग करेंगे।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज- India TV Hindi
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज Image Source : ANI

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 17 नवंबर को राज्य में मतदान होंगे और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जमकर रैली और जनसभाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को रहली विधानसभा में एक जनसभा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदा करने वाली है।

मुख्यमंत्री पर कसा तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सागर जिले की रहली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदा करने वाली है। उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस, धन और प्रशासन के दम पर चलने वाली इस सरकार के पास केवल 4 दिन बचे हैं। इसके बाद जनता उन्हें विदाई दे देगी।

उन्होंने आगे कहा कि, 'आप जानते हैं, शिवराज सिंह जी बेरोजगार नहीं होंगे। वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे लेकिन बेरोजगार नहीं रहेंगे। वे बहुत अच्छे कलाकार हैं, बंबई जाएंगे, एक्टिंग करेंगे और मध्य प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। अब शिवराज सिंह चौहान जी का यह अगला काम है।'

भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

कमलनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल में भाजपा ने राज्य को केवल बर्बाद किया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को एक लाख नौकरी देने का वादा करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य की रिक्त पदों को भर देना चाहिए था। लोगों को अब उनकी मंशा समझनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

MP Assembly Election: भाजपा का घोषणापत्र है 'झूठ पत्र', कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना

MP Assembly Election 2023: चुनाव प्रचार का ऐसा अनोखा अंदाज, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।