1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है', राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा तो शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी

'कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है', राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा तो शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी

 Published : Apr 09, 2024 11:42 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 12:01 pm IST

Lok Sabha Elections 2024: शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ हम बीजेपी के कार्यकर्ता, दूसरी तरफ राहुल गांधी जिनका हेलीकॉप्टर उड़ा ही नहीं। सच्चाई तो यह है कि अब कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है।

 शिवराज सिंह चौहान- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान Image Source : X@CHOUHANSHIVRAJ

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। बीजेपी-कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश का चुनावी दौर कर रहे हैं। राहुल गांधी का हेलीकाप्टर का फ्यूल (ईंधन) खत्म होने की वजह से कल उड़ान नहीं भर पाए थे। इस पर मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की चुटकी ली है।

कांग्रेस का भी फ्यूल खत्मः शिवराज

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम बीजेपी के कार्यकर्ता, दूसरी तरफ राहुल गांधी जिनका हेलीकॉप्टर उड़ा ही नहीं। सच्चाई तो यह है कि अब कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है। इसलिए कांग्रेस अब टेक ऑफ नहीं करने वाली। राहुल गांधी भी टेक ऑफ नहीं करने वाले...। 

कांग्रेस का दावा खराब मौसम बना वजह

 बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात्रि विश्राम करना पड़ा, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि शहडोल में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। गांधी को जबलपुर जाना था, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। हालांकि, बाद में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है। राहल गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए मध्य प्रदेश में हैं और उन्होंने सोमवार को मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

इस बीच, सोमवार रात छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत गांव चावलपानी में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी आज शहडोल आए लेकिन ईंधन की कमी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अगर कांग्रेस का ईंधन खत्म हो गया है, तो राहुल के हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन कैसे होगा? उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान नहीं भर पा रही है। मैडम सोनिया गांधी उन्हें कितना भी धक्का दें, राहुल गांधी उड़ान नहीं भरेंगे।’’ चौहान ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस के मौजूदा सांसद नकुलनाथ का राजनीतिक करियर भी आगे नहीं बढ़ रहा है।  

(पीटीआई इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।