1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'नेहरू के कपड़े धोने के लिए बाहर से आता था पानी', कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

'नेहरू के कपड़े धोने के लिए बाहर से आता था पानी', कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

 Published : May 08, 2024 10:58 pm IST,  Updated : May 08, 2024 10:58 pm IST

सीएम मोहन यादव ने आज कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश गरीबी झेल रहा था और नेहरू कोट में गुलाब लगाकर घूमते थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस को जब भी निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने निमंत्रण को ठुकराया। नेहरू से लेकर आज की पीढ़ी में ये समस्या है।

mohan yadav- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कपड़े धोने के लिए बाहर से पानी आता था। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के गरोठ में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत का बार-बार मानमर्दन हुआ। सोमनाथ में भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को निमंत्रण दिया तो उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।

'देश गरीबी झेल रहा था और नेहरू कोट में गुलाब लगाकर घूमते थे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के कपडे़ धोने के लिए पानी बाहर से आता था। देश गरीबी झेल रहा था और वे कोट में गुलाब लगाकर घूमते थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस को जब भी निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने निमंत्रण को ठुकराया। नेहरू से लेकर आज की पीढ़ी में ये समस्या है।

'कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी'

सीएम यादव ने कहा, भगवान सोमनाथ से दुश्मनी निभाई, श्रीराम से दुश्मनी निभाई। कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी है, अब जनता फ़ैसला करेंगी। आपने भगवान राम का निमंत्रण ठुकराया, अब 13 मई को जनता उन्हें ठुकराएगी। सीएम ने कहा ' जो राम का नहीं, वो किसी काम नहीं'। इस दौरान सीएम ने सभा में शामिल हुई जनता की तारीफ करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद गरोठ की जनता ने अद्भुत उत्साह के साथ भाजपा को जीत का आशीर्वाद दिया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि गरोठ-मंदसौर की देवतुल्य जनता ने भी भारत के विकासरथ को निरंतर चलायमान रखने भारी बहुमत से पीएम मोदी को लाने का फैसला ले लिया है।

बता दें कि सीएम मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बुधवार को मंदसौर के गरोठ पहुंचे और बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

वोटिंग के बाद EVM और कर्मचारियों को लेकर लौट रही थी बस, अचानक लगी भयानक आग

'आम तौर पर सांसद एक होता है, यहां आपको 2-2 मिलेंगे', रायबरेली में प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।