1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो बिजली के टावर पर चढ़ गया आशिक, बोला- 'मुझे प्यार में धोखा मिला है'

गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो बिजली के टावर पर चढ़ गया आशिक, बोला- 'मुझे प्यार में धोखा मिला है'

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 05, 2025 11:31 am IST,  Updated : Dec 05, 2025 11:41 am IST

मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधवार को एक 19 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के शादी से मना करने पर हाई वोल्टेज फिल्मी ड्रामा किया। जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया तो वह 33 kV के पावर टावर पर चढ़ गया और अपनी दुख भरी लव स्टोरी चिल्ला-चिल्लाकर बताने लगा।

बिजली के टावर पर चढ़ा आशिक- India TV Hindi
बिजली के टावर पर चढ़ा आशिक Image Source : REPORTER

शहडोलः आपने मशहूर फिल्म शोले तो देखी होगी.. उस फिल्म में वीरू जिस तरह अपनी प्रेमिका को पाने के लिए पानी की टंकी में चढ़ कर मौसी से धमकी भरे अंदाज में बसंती का हाथ मांगते हैं। कुछ उसी तरह का नजारा मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के निमुहा गांव में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि वीरू पानी की टंकी में चढ़े थे। लेकिन ये  महाशय तो गांव के पास स्थित 33 हजार केवी के विद्युत टावर पर ही चढ़ गए।

फोन नहीं उठा रही थी प्रेमिका

जानकारी के मुताबिक, गांव का युवक संतोष साकेत अपनी प्रेमिका के नाराज़ होकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसने टावर पर चढ़कर पुलिस और स्थानीय लोगों से मांग की कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए और उससे बात कराई जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। संतोष अपने साथ मोबाइल लेकर टावर पर चढ़ा हुआ था। दरअसल, प्रेमिका उसका फोन नहीं उठा रही थी और उससे बात नहीं करना चाह रही थी। प्रेमी का कहना है कि उसे प्यार में धोखा मिला है। 

युवक को समझाने में लगे तीन घंटे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और लड़के को पुलिस और परिजन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। पुलिस ने उसे शांत करने के लिए कई तर्क दिए, लेकिन जब वह नहीं माना, तो थाना प्रभारी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह नीचे उतर आए, उसके बाद उसकी प्रेमिका से मंदिर में शादी करवा दी जाएगी। आश्वासन सुनते ही युवक धीरे-धीरे नीचे उतरने को तैयार हुआ। करीब तीन घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

यहां पर देखें वीडियो

लड़की ने शादी करने से कर दिया था इनकार

जानकारी के मुताबिक, लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और उससे बात भी करना बंद कर दिया था। इसकी वजह से वह बहुत दुखी था। इसी के कारण बुधवार को 19 साल के लड़के ने हाई वोल्टेज फिल्मी ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि संतोष इसलिए परेशान था क्योंकि लड़की के घरवालों ने शादी का प्रपोजल मना कर दिया था। फिलहाल देवोलैंड पुलिस की समझदारी भरी कार्रवाई से युवक की जान बच गई।

 रिपोर्ट- विशाल खंडेलवाल, शहडोल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।