1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मोबाइल की लत ने ले ली जान, भोपाल में 8वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मोबाइल की लत ने ले ली जान, भोपाल में 8वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 04, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 03:01 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर मोबाइल की लत ने एक छात्र की जान ले ली। 8वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

bhopal student suicide- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। भोपाल के श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 14 साल के अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

पड़ोसियों के मुताबिक, हाल ही में अंश के नाना का निधन हुआ था। सोमवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। अंश घर पर ही रुक गया। दोपहर में जब परिजन उसे लेने वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंश पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कुछ घंटों पहले तक मौजूद बच्चे की हंसी अचानक मातम में बदल गई।

 ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी

सूत्रों के मुताबिक अंश को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। वह खतरनाक चैलेंज आधारित गेम खेलता था। इसी लत के चलते उसने अपनी मां के खाते से करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में ट्रांसफर कर दिए थे। पढ़ाई प्रभावित होने और व्यवहार में बदलाव के बाद करीब डेढ़ महीने पहले परिवार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।

पंखे से लटका मिला शव

सोमवार को अंश ने मां के पर्स से मोबाइल निकालकर फिर से गेम खेलने की कोशिश की। मां ने उसे पकड़ लिया और डांट दिया। पुलिस की मानें तो इसी के बाद अंश बेहद चुप और परेशान रहने लगा। मंगलवार को जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए, उसी दौरान अंश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर परिजनों ने बेटे का शव पंखे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका को पाने की चाह में कातिल बना प्रेमी, गर्लफ्रेंड के 7 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, कोयले की बंद खदान में फेंका शव

शराब की बोतल पर मांगा डिस्काउंट, मना किया तो सेल्समैन को मार दी गोली; CCTV में दिखा अपराध का बेखौफ चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।