1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में खाकी हुई शर्मसार! 17 साल की नाबालिग से रेप मामले में 2 आरक्षक गिरफ्तार

भोपाल में खाकी हुई शर्मसार! 17 साल की नाबालिग से रेप मामले में 2 आरक्षक गिरफ्तार

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 25, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 02:01 pm IST

भोपाल में एक नाबालिग लड़की से रेप मामले में 2 आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सामने आने के बाद खाकी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

rape- India TV Hindi
17 साल की नाबालिग से रेप Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कानून व्यवस्था और खाकी की साख को तार-तार कर देने वाला बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रक्षक ही भक्षक बनते हुए विशेष सशस्त्र बल SAF के दो जवानों ने 17 वर्षीय एक नाबालिग को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस वारदात में सबसे हैरान और विचलित कर देने वाली बात यह रही कि एक तरफ जहां एक आरक्षक ने मासूम से ज्यादती की, वहीं दूसरा आरक्षक अपने 3-4 साल के मासूम बेटे को साथ लेकर पहरा देता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, घटना 22 जुलाई की शाम की है। धार में पदस्थ SAF आरक्षक संतोष सेन ने एक परिचित महिला के फोन पर संपर्क किया और पीड़िता को जन्मदिन की पार्टी के बहाने लाल परेड मैदान के सामने बुलाया। शाम लगभग 6:30 बजे जब 17 वर्षीय पीड़िता वहां पहुंची, तो वहां आरोपी संतोष सेन के साथ ग्वालियर में पदस्थ SAF का दूसरा आरक्षक जितेंद्र राजपूत अपनी कार के साथ मौजूद था। कार में जितेंद्र का 3-4 साल का बेटा भी बैठा था। आरोपियों ने झांसा दिया कि जितेंद्र की बेटी की बर्थडे पार्टी है और उसे मनाकर वे वापस छोड़ देंगे।

झांसे में लेकर दोनों आरक्षक पीड़िता को एमपी नगर स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के पास एक मकान में ले गए। आरक्षक जितेंद्र राजपूत अपने 3-4 साल के मासूम बेटे के साथ सीढ़ियों पर बैठकर पहरा देता रहा, ताकि कोई ऊपर न आ सके। कमरे के भीतर आरक्षक संतोष सेन ने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं असहाय छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के ही छूटे मोबाइल फोन से अपने परिजनों को कॉल कर आपबीती सुनाई।

मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर सीधे कमला नगर थाने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कमला नगर थाना पुलिस ने तुरंत ज़ीरो पर मामला दर्ज किया। घटना क्षेत्र के अनुसार केस को जहांगीराबाद थाने स्थानांतरित किया गया, जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट POCSO Act एससी/एसटी SC/ST अधिनियम और रेप की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने दबिश देकर शाम होते-होते दोनों आरोपी आरक्षकों संतोष सेन और जितेंद्र राजपूत को हिरासत में ले लिया। 

इससे पहले मैहर में एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करने का मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ें-

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।