1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh Election Result: एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

Madhya Pradesh Election Result: एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 01, 2023 07:59 am IST,  Updated : Dec 01, 2023 08:00 am IST

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, उससे पहले एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। इन एग्जिट पोल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का रिएक्शन सामने आ गया है।

 एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन।- India TV Hindi
एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब जनता और राजनीतिक दल दोनों को ही 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार है। हालांकि, परिणाम से पहले चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इंडिया टीवी और सीएनएक्स की ओर से किए गए पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में एग्जिट पोल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का भी रिएक्शन सामने आ गया है। 

किसे कितनी सीटें?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी-CNX की ओर से किए गए एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबकि भारतीय जनता पार्टी फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा इस बार स्पष्ट बहुमत लाती दिख रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 140 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 है।

क्या बोले दिग्विजय सिंह?

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे बहुत विविध हैं। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। दिग्विजय ने दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं, लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तंग आ चुके हैं। 

शिवराज को स्पष्ट जीत का भरोसा

एग्जिट पोल सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  मध्य प्रदेश में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी का मार्गदर्शन,अमित शाह की रणनीतियां और जेपी नड्डा का नेतृत्व, हमारे कार्यकर्ताओं का प्रयास और हमारी सरकार की योजनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को राज्य में बहुमत मिल रहा है। चुनावों के दौरान कहा जा रहा था कि कांटे की टक्कर है, लेकिन मेरी लाडली बहनों ने सभी कांटों को निकाल फेंका। 

ये भी पढ़ें- 'लाडली बहनों ने निकाले सारे कांटे', एग्जिट पोल के नतीजों पर शिवराज सिंह ने जताया भरोसा

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election 2023: Exit poll के आंकड़े आने के बाद कमलनाथ बोले- देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।