1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Burhanpur, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: बुरहानपुर में फिर होगा बड़ा उलटफेर या दोबारा जीतेंगे शेरा भैया?

Burhanpur, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: बुरहानपुर में फिर होगा बड़ा उलटफेर या दोबारा जीतेंगे शेरा भैया?

 Written By: Amar Deep
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:00 am IST

बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर सीट के चुनाव में इस बार सबकी नजरें शेरा भैया पर टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी शेरा भैया जीत दर्ज करेंगे या कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है।

बुरहानपुर सीट पर निर्दल विजेता शेरा भैया।- India TV Hindi
बुरहानपुर सीट पर निर्दल विजेता शेरा भैया। Image Source : SOCIAL MEDIA

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दो सीटें हैं। ये दोनों विधानसभा सीटें अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। बात की जाए बुरहानपुर विधानसभा सीट की तो इस सीट पर किसी पार्टी विशेष का दबदबा नहीं है। मूख्य रूप से यहां के लोग प्रत्याशी और क्षेत्र के मुद्दों को लेकर वोट करते हैं। यहीं वजह है कि बुरहानपुर सीट से साल 2018 में निर्दल प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। निर्दल प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह जिनको शेरा भैया के नाम से भी जान जाता है, उन्होंने 2018 में भाजपा की प्रत्याशी अर्चना चिटनिस को हराया था। 

बुरहानपुर विधानसभा सीट की पल-पल की लाइव अपडेट यहां देखें

मैदान में 13 उम्मीदवार 

मैहर विधानसभा सीट से इस बार कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर अगर पार्टियों की बात करें तो भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाजा पार्टी में मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं निर्दल प्रत्याशी भी इस चुनाव में पासा पलट सकते हैं। बुरहानपुर में हिंदू और मुस्लिम आबादी लगभग बराबर ही हैं, ऐसे में इस बार एआईएमआईएम भी चुनावी मैदान में है। एआईएमआईएम ने नफीस मंशा खान को इस सीट पर प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा भाजपा ने अर्चना चिटनिस को ही टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह शेरा को प्रत्याशी बना दिया है। 

पिछले चुनावों में क्या रहा था परिणाम 

बुरहानपुर विधानसभा सीट पर इस समय निर्दल प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह का कब्जा है। 2018 में इस सीट पर 2 लाख 19 हजार 675 मतदाताओं ने मतदान किया था। बुरहानपुर सीट पर 2018 में 75.80% मतदान हुआ था। 2018 में निर्दल प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस को 5120 मतों से हराया था। इस बार भी इस सीट पर कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। 17 नवंबर को बुरहानपुर विधानसभा सीट पर मतदान हुआ और अब इसके नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। ऐसे में बुरहानपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी है, यह नतीजे आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- 

Madhya Pradesh Election Result: एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

Madhya Pradesh Election 2023: Exit poll के आंकड़े आने के बाद कमलनाथ बोले- देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।