1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Election BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की लिस्ट, शिवराज और नरोत्तम समेत कौन नेता कहां से लड़ेगा? यहां जानें

MP Election BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की लिस्ट, शिवराज और नरोत्तम समेत कौन नेता कहां से लड़ेगा? यहां जानें

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 09, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 07:59 pm IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने लिस्ट जारी कर दी है। सीएम शिवराज को बुधनी से और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से उम्मीदवार बनाया गया है। ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर को मैदान में उतारा गया है।

Madhya Pradesh Assembly elections- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी Image Source : PTI/FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने लिस्ट जारी कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा, सागर से शैलेंद्र जैन, रीवा से राजेंद्र शुक्ला, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्रीराजे पवांर, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला, इंदौर-4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ को टिकट दिया गया है। उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया बनाए गए हैं। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ 24 मंत्री चुनावी मैदान में, ये रहे नाम 

  • बुधनी: शिवराज सिंह चौहान
  • दतिया: नरोत्तम मिश्रा 
  • सुरखी: गोविंद सिंह राजपूत 
  • रहली: गोपाल भार्गव
  • अटेर: डॉक्टर अरविंद सिंह भदोरिया
  • ग्वालियर ग्रामीण: भारत सिंह कुशवाह 
  • ग्वालियर: प्रद्युमन सिंह तोमर
  • खुरई: भूपेंद्र सिंह
  • खरगापुर: राहुल सिंह लोधी 
  • पन्ना: बृजेंद्र प्रताप सिंह
  • रीवा: राजेंद्र शुक्ला 
  • अनूपपुर: बिसाहू लाल सिंह 
  • मानपुर: मीना सिंह 
  • परसवाड़ा: रामकिशोर कांवरे
  • हरदा: कमल पटेल 
  • सांची: प्रभु राम चौधरी 
  • नरेला: विश्वास सारंग
  • हरसूद: विजय शाह 
  • बदनावर: राजवर्धन सिंह दत्ती 
  • बड़वानी: प्रेम सिंह पटेल
  • साबिर: तुलसी सिलावट 
  • उज्जैन दक्षिण: मोहन यादव
  • मल्हारगढ़: जगदीश देवड़ा 
  • सुवासरा: हरदीप सिंह डंग 
  • जावद: ओमप्रकाश सकलेचा

बीजेपी की चौथी सूची जारी होने पर बोले सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी की एक और सूची जारी हो गई है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। प्रदेश ने जो अनुशंसाएं भेजी थीं, उसी के अनुरूप सूची में घोषित नाम आए हैं। अब हमारे कुल 230 में से 136 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, बाकी सूची भी जल्द ही आएगी। लेकिन कांग्रेस की सूची कहां है, अब तो चुनाव की तारीख भी आ गई है लेकिन कांग्रेस की सूची का पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी की तैयारियां चल रही हैं लेकिन कांग्रेस में तो लट्ठम लट्ठ मची हुई है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोंककर हम लोग काम करेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। क्योंकि यह प्रदेश के और प्रदेश की जनता के हित में है। मैं आज हरिद्वार और ऋषिकेश जा रहा हूं। कल दिनभर मुलाकात और चिंतन दोनों करूंगा। परसों सवेरे लौटूंगा और चुनाव अभियान में हम पूरी ताकत के साथ भिड़ जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद!

चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ

चुनावी युद्ध का बिगुल फूंका जा चुका है। 5 राज्यों में चुनाव के लिए तारीख तय कर दी गई है। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम हैं। इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर जबकि तेलंगाना में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इन राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि 5 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Election BJP Candidate List: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 7 सांसदों को मिला टिकट

Chhattisgarh Election BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, 64 सीटों पर उम्मीदवारों की हुई घोषणा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।