1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, अब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया, आज शाम होगी मुलाकात

शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, अब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया, आज शाम होगी मुलाकात

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 18, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 12:53 pm IST

पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं मध्य प्रदेश में हूं और मैं यहीं रहूंगा। मुझे दिल्ली जाना मुझे पसंद नहीं है। वहीं आलाकमान से कुछ मांगने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली जाकर कुछ मांगना पसंद नहीं है।

Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chauhan, Bharatiya Janata Party, BJP, Bhopal- India TV Hindi
जेपी नड्डा से आज शाम मिलने जाएंगे शिवराज सिंह चौहान Image Source : TWITTER

भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश बीजेपी की राजनीति रोचक हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कई दिनों से रोचक बयान दे रहे हैं। वह जमीनी कार्यकर्ताओं से जाकर मिल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के में शामिल होने के लिए जाने के दौरान शिवराज सिंह के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया था। वहीं इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे और अपने लिए कुछ भी नहीं मांगेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली जाकर कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा। उनके इस बयान ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया था। अब इसके बाद पार्टी अध्यश जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है।

जहां पार्टी कहेगी वहां काम करेंगे- शिवराज सिंह 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान को जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है। दोनों नेताओं की मुलाकात शाम साढ़े सात बजे होने तय हुई है। बताया जा रहा अहि कि इस बैठक में शिवराज सिंह की आगामी भूमिका को लेकर चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं दिल्ली जाने से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि बीजेपी एक मिशन है। जहां पार्टी कहेगी वहां काम करेंगे। सीके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण और महिला हित मेरा प्रिय विषय है। मैं आजीवन पर्यावरण, महिलाओं और बाल कल्याण का काम करता रहूंगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद छिंदवाड़ा गए थे शिवराज 

बता दें कि चुनाव में जीत हासिल होने के बाद शिवराज सिंह सुपर एक्टिव हो गए थे। इस दौरान वह छिंदवाड़ा, श्योपुर और राघवगढ़ गए थे। बता दें कि बीजेपी ने इन तीनों जिलों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। शिवराज सिंह का यह दौरा लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा गया था। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि उनका यह तरीका आलाकमान पर दवाब बनाने का है। हालांकि उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई।

शिवराज सिंह चौहान इन दिनों मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भ्रमण कर रहे

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान इन दिनों मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में वो विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं। यहां उनके स्वागत में बड़ी मात्रा महिलाएं उमड़ रही हैं। इस दौरान वह शिवराज सिंह के गले लगकर रो रही हैं। कई वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं उनसे कह रही हैं कि उनके लिए मुख्यमंत्री वह ही हैं। यह तमाम वीडियो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किए जा रहे हैं। बता दें शिवराज सिंह चौहान राज्य में मामा के रूप में प्रसिद्ध हैं और वह खुले मंच से हमेशा राज्य के महिला व पुरुषों के लिए भाई, बहनों, भांजे, भांजियों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।