1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Giribala Singh Arrested: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

Giribala Singh Arrested: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

 Published : May 28, 2026 05:22 pm IST,  Updated : May 28, 2026 05:56 pm IST

Giribala Singh Arrested: ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले देर रात जबलपुर हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कर दी थी।

Twisha Sharma death case Giribala Singh arrested- India TV Hindi
ट्विशा शर्मा की सास गिरफ्तार। Image Source : REPORTER/PTI

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसकी सास गिरिबाला सिंह को  गिरफ्तार कर लिया गया है। तकरीबन 6:30 घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया। सीबीआई जल्दी ही उसे कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि गुरुवार को सुबह में CBI की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। सीबीआई की टीम उन्हें नोटिस देने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके घर गई थी। इससे पहले बुधवार को देर रात 1 बजे जबलपुर हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की बेल खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी।

हाईकोर्ट द्वारा पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के कुछ घंटों बाद सीबीआई की एक टीम गुरुवार को उनके घर पहुंची। सीबीआई की टीम को भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन में एचआईजी 311 स्थित सिंह के आवास में प्रवेश करते देखा गया। एक सत्र अदालत ने 15 मई को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसका मध्य प्रदेश सरकार ने भी विरोध किया था। प्रदेश सरकार की अपील पर ही मामला सीबीआई को सौंपा गया। अब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं।

पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सास गिरिबाला सिंह को 15 मई को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। इसके खिलाफ ट्विशा के घरवालों ने जबलपुर हाईकोर्ट में बेल कैंसिल करने की याचिका लगाई थी। बुधवार को देर रात एक बजे गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कर दी गई। इसके बाद सीबीआई के अधिकारी ट्विशा के ससुराल पहुंचे और गिरिबाला सिंह को नोटिस सर्व किया गया है।

कोर्ट ने क्या कहा?

ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्विशा शर्मा की सास और आरोपी गिरिबाला सिंह को निचली अदालत की तरफ से दी गई अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी हाईकोर्ट ने कहा था मामले के तथ्यों और गिरिबाला सिंह पर लगे आरोपों को देखते हुए उन्हें दी गई राहत सही नहीं थी। इसी वजह से अदालत ने पहले दी गई अग्रिम जमानत का आदेश खारिज कर दिया।

सीबीआई ने सीन रीक्रिएट किया

इससे पहले बुधवार की शाम सीबीआई ने ट्विशा केस में सीन रीक्रिएट किया थी। सीबीआई के अधिकारी उस छत पर पहुंचे थे जहां ट्विशा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी थी। इतना ही नहीं गिरिबाला के घर पर ट्विशा के पति समर्थ और गिरिबाला को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई। समर्थ पहले से ही पुलिस की रिमांड पर है। आगे भी दोनों से एक साथ पूछताछ की तैयारी है।

यह भी पढ़ें-

हाईकोर्ट ने रद्द की आरोपी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत, ट्विशा शर्मा केस पर कहीं बड़ी बातें

'कुर्बानी की जगह को चारों ओर से रखें बंद, मस्जिद में पढ़ें नमाज', बकरीद को लेकर जारी हुए 7 सरकारी फरमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।