1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कफ सिरप से मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर, सीएम ने मुआवजा राशि का किया ऐलान

कफ सिरप से मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर, सीएम ने मुआवजा राशि का किया ऐलान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 04, 2025 06:19 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 06:19 pm IST

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से होने वाली मौतों के मामले में सीएमओ ने मुआवजा राशि का ऐलान किया है। इस मामले में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान।- India TV Hindi
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान। Image Source : PTI/FILE

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौतों का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में अब तक 11 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं अब मध्य प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश सीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने पूरे राज्य में इस कप सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है।  

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएमओ की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। एक बयान सीएमओ की ओर से कहा गया, "छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौतें बेहद दुखद हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप की जांच रिपोर्ट आने के बाद, मध्य प्रदेश में इसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोल्ड्रिफ सिरप को जब्त करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। छिंदवाड़ा में मरने वाले 11 बच्चों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बच्चों के इलाज का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।"

प्रदेश में जहरीले कफ सिरप पर बैन

इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शनिवार को इस कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण बच्चों की मौत बेहद दुखद है। इस सिरप की बिक्री पूरे मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित कर दी गई है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह सिरप कांचीपुरम की एक फैक्टरी में बनाया गया था और घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई और कड़ी कार्रवाई की गई है तथा बच्चों की दुखद मौतों के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें-

यूपी: फर्रुखाबाद में लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर भीषण धमाका, 2 लोगों के चीथड़े उड़े, 5 बच्चे घायल, सामने आया CCTV

Video: बरेली हिंसा के बाद चला बाबा का बुलडोजर, अवैध दुकानों और घरों को गिराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।