1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: इस जिले के 54 गांव के नाम बदलने का ऐलान, CM मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश: इस जिले के 54 गांव के नाम बदलने का ऐलान, CM मोहन यादव ने की घोषणा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 11, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Feb 11, 2025 05:36 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने राज्य के एक जिले के 54 गांव के नाम बदलने का ऐलान कर दिया है।

सीएम मोहन यादव ने बदले 54 गांव के नाम।- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव ने बदले 54 गांव के नाम। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। सीएम मोहन ने मध्य प्रदेश के देवास जिले के 54 गांव का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। देवास में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की मांग पर सीएम मोहन यादव ने ये फैसला किया है। देवास के उन गांवों की लिस्ट भी सामने आ गई है जिनके नाम बदले जाने का फैसला किया गया है।

किन गांवों का नाम बदला गया?

उज्जैन और शाजापुर जिले के गांव के नाम बदलने का ऐलान करने के बाद सीएम मोहन यादव ने देवास में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की मांग पर 54 गांव के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद राजस्व मंत्री और कलेक्टर के माध्यम से सभी गांव के नाम बदलने का किया ऐलान किया है। जिन गांवों का नाम बदला गया है उनमें मुरादपुर मुरलीपुर, हैदरपुर हीरापुर, शमशाबाद श्यामपुर, अमला ताज अमला सिरमौर, हरजीपुरा हर्षपुर जैसे गांव शामिल हैं। आगे देखिए सभी गावों की लिस्ट-:

Dewas

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

दरअसल, देवास के पीपलरवां पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भाजपा के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मंच से ही एक प्रस्ताव देकर 54 गांव के नाम बदलने की मांग कर डाली। इस दौरान कार्यक्रम खत्म कर चुके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जाते-जाते कहा- "मुझे बताया है कि जिला अध्यक्ष ने कुछ गांव की सूची दी है। गांव की सूची इतनी लंबी है मैं हमारे मंत्री राजस्व मंत्री यहां पर है कलेक्टर के माध्यम से कह रहा हूं जितने गांव का नाम बदलना चाहते हो पंचायत के नाम बदलना चाहते हो यही से घोषणा करता हूं।"

ये भी पढ़ें- ईडी ने भोपाल में की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा समेत तीन गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस भीषण हादसे की शिकार, 7 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।