1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh Exit Polls 2018 vs 2023: साल 2018 में एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश की कितनी सटीक भविष्यवाणी की थी?

Madhya Pradesh Exit Polls 2018 vs 2023: साल 2018 में एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश की कितनी सटीक भविष्यवाणी की थी?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 03, 2023 09:31 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 09:33 am IST

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी बढ़त बनाए हुए है और 134 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 94 सीटों पर आगे चल रही है। यहां हम आपको बताएंगे कि इस साल और साल 2018 के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिली थीं।

Madhya Pradesh Exit Polls 2018 vs 2023- India TV Hindi
2018 vs 2023 के एग्जिट पोल्स में क्या सामने आया था? Image Source : PTI/FILE

Madhya Pradesh Exit Polls 2018 vs 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज काउंटिंग चल रही है। यानी आज साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। जनता भी इस बात को लेकर रोमांचित नजर आ रही है कि क्या शिवराज का राज दोबारा आएगा; या फिर कमलनाथ वापसी करेंगे? हालांकि ये तो काउंटिंग के बाद ही साफ होगा कि राज्य के मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा।

इंडिया टीवी का साल 2023 का एग्जिट पोल क्या कहता है?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं। इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, प्रदेश की विधानसभा की कुल 230 सीटों में से बीजेपी 140 से 159 सीटें जीतेगी, वहीं कांग्रेस 70 से 89 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिल सकती है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 45.53 प्रतिशत, कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत अन्य को 16.13 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

साल 2018 के एग्जिट पोल में इंडिया टीवी ने क्या बताया था?

साल 2018 के इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 86 से 92 सीटें दी गई थीं, जबकि बीजेपी को 122 से 130 सीटें दी गई थीं। अन्य को 8 से 10 सीटें दी गई थीं।

कितना सटीक था साल 2018 का एग्जिट पोल?

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 109 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को 2 और निर्दलीय और अन्य ने 5 सीटें जीती थीं। इस हिसाब से कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी थी और बीजेपी दूसरी सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी थी। 

ये भी पढ़ें: 

Madhya Pradesh Election Results 2023 Live: काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी ने बनाई बढ़त, कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर, जानें पल-पल के अपडेट्स

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में लगे चौंकाने वाले पोस्टर, एक साथ नजर आई राहुल गांधी और भगवान राम की तस्वीर, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।