1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. खाद लूट कांड का फरियादी फांसी पर लटका मिला, इनकी शिकायत पर कांग्रेस MLA गए थे जेल

खाद लूट कांड का फरियादी फांसी पर लटका मिला, इनकी शिकायत पर कांग्रेस MLA गए थे जेल

 Published : Feb 07, 2023 07:40 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 07:40 pm IST

यदु सोमवार को ड्यूटी पर थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे तो मंगलवार सुबह उनकी पत्नी तलाश करते हुए उसके कार्यालय पहुंची। कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर खिड़की से अंदर झांका, तो वह फंदे पर लटका दिखा।

गोदाम संचालक फांसी पर...- India TV Hindi
गोदाम संचालक फांसी पर लटका मिला Image Source : SOCIAL MEDIA

रतलाम (मप्र): करीब तीन महीने पहले एक कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाला मध्य प्रदेश विपणन संघ का 53 वर्षीय गोदाम संचालक भगतराम यदु मंगलवार सुबह प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट स्थित अपने कार्यालय में फांसी पर लटका मिला। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि यदु के फांसी पर लटके होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यदु को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों और साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उसके फांसी पर लटकने का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

रात में घर नहीं पहुंचा, तो तलाश करते हुई कार्यालय आई पत्नी

यदु सोमवार को ड्यूटी पर थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे तो मंगलवार सुबह उनकी पत्नी तलाश करते हुए उसके कार्यालय पहुंची। कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर खिड़की से अंदर झांका, तो वह फंदे पर लटका दिखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्यालय का दरवाजा खोलकर उसको फंदे से उतारा और सरकारी अस्पताल भिजवाया।

कांग्रेस विधायक पर खाद लूट का केस
गौरतलब है कि आलोट में 10 नवम्बर 2022 को सर्वर की समस्या होने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाया था। कई किसानों के गोदाम पर कतार में खडे़ होने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादोन आदि गोदाम पहुंचे थे। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने गोदाम कर्मचारियों से बहस के बाद किसानों से खाद ले जाने का कह दिया था। इसके बाद कई किसान खाद की बोरियां ले गए थे। बाद में स्टॉक मिलाने पर 28 बोरियां कम मिली, तो गोदाम संचालक यदु ने आलोट पुलिस थाने में विधायक व अन्य के खिलाफ खाद लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें-

जेल में बंद हैं दोनों नेता
आलोट पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता जादोन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आलोट विधायक चावला ने करीब 2 महीने बाद जनवरी में इंदौर के विशेष न्यायालय में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें भी जेल भेज दिया गया। ये दोनों नेता वर्तमान में जेल में ही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।