1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के इस शहर में बसाई जाएगी 'आध्यात्मिक नगरी', CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के इस शहर में बसाई जाएगी 'आध्यात्मिक नगरी', CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

 Published : Feb 25, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 09:56 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार साल 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले एक आध्यात्मिक नगरी बसाने की योजना बना रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान।- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान। Image Source : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि साल 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले राज्य सरकार धार्मिक नगरी उज्जैन में आध्यात्मिक नगरी बसाने की प्लानिंग कर रही है। सीएम मोहन यादव ने आगे ये भी बताया है कि राज्य सरकार की ओर से उज्जैन में करीब 3,300 हेक्टेयर क्षेत्र में आध्यात्मिक नगरी बसाने की योजना को मंजूरी दी जा रही है।

क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है सिंहस्थ कुंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि सरकार की ओर से ये कदम आगामी 2028 में उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए तैयारियों के तहत उठाया जा रहा है। बता दें कि सिंहस्थ कुंभ मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हर 12 साल में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है। 

क्या होगा आध्यात्मिक नगरी में खास?

सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी है कि उज्जैन शहर में बनने वाले आध्यात्मिक नगरी में ‘‘साधु-संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों और शंकराचार्यों समेत सभी आध्यात्मिक हस्तियों को राज्य सरकार द्वारा उज्जैन में उनके आश्रम स्थापित करने के लिए जगह दी जाएगी। प्रस्तावित आध्यात्मिक नगरी में विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल और धर्मशालाएं होंगी। निजी कंपनियां भी इन्हें विकसित कर सकती हैं।’’ 

हमने सबसे पहले पर्यटन को बढ़ावा दिया- सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव मंगलवार को 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक और वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्रों में संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में प्राइवेट कंपनियों के निवेश को आकर्षित करने के लिए नीतियां बना रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनी, हमने सबसे पहले पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया।

सरकार ने नीतिगत सुधार कि- सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन सेक्टर की संभावनाओं को देखते हुए नीतिगत सुधार किए हैं, बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है और सतत विकास को प्राथमिकता दी है। हवाई संपर्क की मदद से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विमानन नीति तैयार की है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राज्य से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ाने के मकसद से विमानन कंपनियों को प्रति उड़ान 7.5 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- MP: कॉलेज में होली के पार्टी की नहीं मिली परमीशन तो छात्रों ने कई प्रोफेसर्स को बनाया बंधक, जानिए कैसे बची जान?

PM मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड, बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के दौरान बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।