1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चंबल की घाटी में कौन आगे, सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के इलाके में क्या माहौल? इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल में हुआ खुलासा

चंबल की घाटी में कौन आगे, सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के इलाके में क्या माहौल? इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल में हुआ खुलासा

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 30, 2023 08:02 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 08:22 pm IST

मध्य प्रदेश प्रदेश की 230 विधासभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को यहां के चुनाव नतीजे घोषित होंगे। लेकिन इससे पहले इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा संकेत दिखा है।

सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के इलाके में क्या माहौल? - India TV Hindi
सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के इलाके में क्या माहौल? Image Source : FACEBOOK

भोपाल: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी को 30 नवंबर का इंतजार था। आज के दिन एग्जिट पोल सामने आने थे। इंतजार खत्म हुआ और एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए। एग्जिट पोल में पांचों चुनावी राज्यों को लेकर कुछ हद तक स्थिति साफ़ होती हुई दिख रही है। वहीं अगर मध्य प्रदेश को लेकर बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत होता हुआ दिख रहा है। 

चंबल का इलाका दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण  

इसके साथ अगर बातें करें प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके की बात करें तो यह इलाका भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण था। यहां विधानसभा की 34 सीटें आती हैं। इसके साथ ही यह इलाका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह का माना जाता है। 2020 में शिवराज सरकार भी इसी इलाके की वजह से बनी थी। इसी इलाके से कांग्रेस के सबसे ज्यादा विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। इसलिए इस बार भी सबकी नजर इस इलाके पर बाई हुई थी।

 कौन जीत रहा है चंबल की घाटी?

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में इस बार यहां बीजेपी ने अच्छी वापसी तो की है, लेकिन कांग्रेस को पिछाड़ नहीं पाई है। यहां बीजेपी 14 सिट जीतती हुई दिख रही है और यह सीटें बहुतमत में बड़ा योगदान देती हुई दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा 20 सीटें जीत सकती है, लेकिन साल 2020 वाली चोट उन्हें एक बार फिर से लगती हुई दिख रही है। इसके अलावा यहां अन्य का सूपड़ा साफ़ होता हुआ दिख रहा है।

बीजेपी   14 (+7)
कांग्रेस  20 (-6)
अन्य  0 (-1)

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर इंडिया टीवी-CNX के एग्टिज पोल के जो आंकड़े आ रहे हैं,उसके मुताबकि भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है और इस बार स्पष्ट बहुमत लाती दिख रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 140 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 है।

ये भी पढ़ें - 

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल रिजल्ट 2023: राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानिए किसे बहुमत मिलता दिख रहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।