1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रील बनाने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया नाबालिग, लगा हाईटेंशन लाइन का करंट, हालत गंभीर, देखें Video

रील बनाने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया नाबालिग, लगा हाईटेंशन लाइन का करंट, हालत गंभीर, देखें Video

 Published : Dec 22, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 10:54 pm IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक नाबालिग युवक रील बनाने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

khandwa railway hightension wire reel minor burnt- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/PTI

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक नाबालिग युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान युवक हाईटेंशन लाइन का करंट की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की वजह से युवक बुरी तरह से झुलस गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल युवक की स्थिति को गंभीर बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना खंडवा रेलवे के मालगोदाम की हैं। घायल नाबालिग खरगोन का रहने वाला है। युवक बालक के परिचित बिलाल पेंटर ने बताया कि, घायल नाबालिग खरगोन शहर का हैं। जो एक शादी समारोह में बारातियों में शामिल होकर आया था। शादी समारोह घासपुरा क्षेत्र के बांग्लादेश मोहल्ले में था। बारात में आए युवक ने खाना खाया और पास में ही मालगोदाम की तरफ चले गया। जहां मालगाड़ी खड़ी थी, वह उस पर चढ़ गया। इसके बाद वह  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, युवक के साथ गए दोस्तों ने बताया कि वह रील बनाने का शौकीन हैं। खरगोन में रेल सुविधा नहीं होने से वह रेल के बारे में अनजान था। गोदाम में मालगाड़ी ट्रेन खड़ी देखकर वह उस पर चढ़ गया और रील बनाने के लिए सेल्फी लेने लगा। इस दौरान उसने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छु लिया। करंट की चपेट में आने से वह तड़पते हुए मालगाड़ी से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल ले गए।

युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया

रील बनाने के लिए मालगाड़ी ट्रेन पर चढ़ने वाले युवक को जब हाईटेंशन लाइन का करंट लगा उसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इंदौर रेफर कर दिया हैं। डॉक्टरों के अनुसार, खंडवा जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल आईसीयू नहीं हैं। इस कारण घायल युवक को इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया हैं। (रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा)

ये भी पढ़ें- 'मेरे पास सवालों के जबाव नहीं', नागपुर से घर लौट रहे युवक ने ट्रेन में बनाया VIDEO, फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

चाकू लेकर भरे चौराहे में पहुंचा हत्यारा, गले में किए दनादन वार, हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अब भी फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।