1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'मेरे पास सवालों के जबाव नहीं', नागपुर से घर लौट रहे युवक ने ट्रेन में बनाया VIDEO, फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

'मेरे पास सवालों के जबाव नहीं', नागपुर से घर लौट रहे युवक ने ट्रेन में बनाया VIDEO, फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

 Published : Dec 22, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 02:47 pm IST

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आत्महत्या करने का कहकर एक वीडियो जारी किया फिर 2 दिन बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है।

khandwa man suicide- India TV Hindi
इरफान ने सुसाइड से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर परिजनों को भेजा था। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आत्महत्या करने का कहकर एक वीडियो जारी किया फिर 2 दिन बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। इरफान नामक युवक ने अपने द्वारा जारी किए वीडियो में कहा, ''मेरा नाम इरफान खत्री है। मैं खंडवा खानशाहवली वार्ड का रहने वाला हूं। मैं नागपुर से आ रहा हूं। नागपुर से इटारसी बैठकर आया, अभी खंडवा जा रहा हूं। गाड़ी में हूं। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरे ऊपर बहुत प्रेशर है। प्रेशर बोले तो मेरे ऊपर कर्ज था। कर्ज भी दे दिया मैंने लेकिन वह लोग फिर से सवाल पूछ रहे हैं। तो उन सवालों के जवाब मेरे पास नहीं है। मैं इस वजह से सुसाइड करने जा रहा हूं और मैं परिवार वालों से बोलना चाहता हूं... अपना ख्याल रखना सब लोग।''

सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर घरवालों को भेजा

यह वह आखिरी बात है, जो इरफान खत्री ने आत्महत्या से ठीक पहले एक मिनट का वीडियो बनाकर बयां की है। यह वीडियो उसने परिजनों के लिए बनाया था। परिजनों को यह वीडियो शेयर करने के बाद इरफान ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इरफान का शव सिहाड़ा के पास से बरामद किया है। मोघट रोड पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

इरफान के भाई ने क्या आरोप लगाया?

बताया जा रहा है, कि इरफान शादीशुदा था। उसकी 2 साल की एक बेटी भी है। वह नागपुर में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। इरफान के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक अबरार से भाई ने काम के सिलसिले में एडवांस रुपये लिए थे। वह इरफान से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में गाड़ी बेचकर 50 हजार रुपये अबरार के खाते में डलवाए। इसके बावजूद वह इरफान को चोर समझ रहा था। एक माह से अबरार इरफान को प्रताड़ित कर रहा था। इरफान के भाई ने रेस्टोरेंट संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सास ने क्या बताया?

वहीं, इरफान की सास रेहाना ने बताया, ''इरफान की फोन पर परिवार से बात हुई थी कि मैं आ रहा हूं। वह शुक्रवार को घर आने वाला था। शाम तक नहीं पहुंचा तो उसे परिजन ने ढूंढा । उसके मोबाइल पर फोन किया । घंटी जा रही थी। फिर मोघट पुलिस का फोन आया कि सिहाड़ा के पास उसका शव मिला है। मेरी बेटी का परिवार तबाह कर दिया।''

(रिपोर्ट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

कलबुर्गी में बीजेपी नेता के घर जाकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पार्टी

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने चचेरे भाई संग किया सुसाइड, नीम के पेड़ पर लटकती मिली लाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।