1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इस स्टंटबाज ने पुलिस से ही कर दी हाथापाई, Video हो रहा है वायरल

इस स्टंटबाज ने पुलिस से ही कर दी हाथापाई, Video हो रहा है वायरल

 Published : Sep 29, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 05:50 pm IST

मध्य प्रदेश के नीमच शहर में स्कूटी पर स्टंटबाजी कर रहे युवक ने पुलिसकर्मी से हाथापाई की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

stuntman police scuffle Neemuch mp - India TV Hindi
पुलिस के साथ हाथापाई करता हुआ दिखा स्टंटबाज। Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के नीमच से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आ रहा है। यहां बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे एक युवक ने पुलिस वालों के साथ ही हाथापाई कर दी है। युवक पर आए दिन शहर में स्टंटबाजी करने और विवाद करने का आरोप है। इस घटना के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और उसपर कार्रवाई की है। युवक द्वारा पुलिस से बद्तमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित शोरूम चौराहा से सामने आई है। रविवार शाम को यहां पर एक युवक ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पर सवार होकर आए दिन स्टंट करने वाला युवक करीब 7:30 बजे चौराहे पर पहुंचा और बीच सड़क पर स्कूटी खड़ी कर गाड़ी घुमाने लगा। इसी के बाद युवक ने पुलिस से भी हाथापाई की।

पुलिसकर्मी से हाथापाई का वीडियो वायरल

स्टंटबाजी कर रहे युवक को जब मौके पर तैनात पुलिस जवान ने रोका तो युवक उनसे गाली-गलौज करने पर उतारू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी से हाथापाई भी कर दी। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

स्टंटबाजी कर रहे युवक द्वारा पुलिसकर्मी से झगड़ा करने की घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी युवक को थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह युवक आए दिन शहर में स्टंटबाजी करता है और रोकने पर विवाद खड़ा कर देता है। रविवार को उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से हाथापाई कर दी। (रिपोर्ट: दिनेश नलवाया)

ये भी पढ़ें- MP: पति के साथ गरबा डांस कर रही महिला अचानक जमीन पर गिरी, सामने आया मौत का LIVE VIDEO

"मंदिर के आसपास प्रसाद बेचते हुए कोई विधर्मी मिले तो उसकी ठुकाई करो", पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।