1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: शादी के दौरान बिजली गुल होने पर बदल गईं दुल्हनें, लाइट आने पर नजारा देख उड़े होश

Madhya Pradesh News: शादी के दौरान बिजली गुल होने पर बदल गईं दुल्हनें, लाइट आने पर नजारा देख उड़े होश

 Published : May 09, 2022 06:02 pm IST,  Updated : May 09, 2022 06:02 pm IST

बताया गया है कि जब बारात आई तब बिजली गुल थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं, उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया।

Bride - India TV Hindi
Bride Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Madhya Pradesh News: गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती एक तरफ जहां लोगों की मुसीबत बनी हुई है तो वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में अजीबो गरीब वाकया हो गया, यहां अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और जब पांच घंटे बाद बिजली आई तब हकीकत सामने आई। बाद में भूल सुधार कर उसी दूल्हे के दुल्हन के साथ फेरे कराए गए जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था।

दूसरे दूल्हे का हाथ पकड़कर किया माता पूजन

मामला उज्जैन के असलाना गांव का है, जहां के रमेश लाल रेलोत की तीन बेटियों की शादी एक ही दिन तय हुई। बड़ी बेटी कोमल का विवाह दिन में हो गया, मगर दो बेटियों निकिता और करिश्मा की बारात रात को आई। दोनों की बारात दंगवाड़ा गांव से आई थी। निकिता का भोला और करिश्मा का गणेश से विवाह होना था।

बताया गया है कि जब बारात आई तब बिजली गुल थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं, उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाइट आई तो सभी दंग रहे गए। गणेश ने निकिता और भोला ने करिश्मा का हाथ पकड़ रखा था। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

परिजनों ने बिजली कटौती को लेकर जाहिर किया गुस्सा
बाद में फेरे के समय इस गलती को सुधार कर करिश्मा के गणेश और निकिता के भोला के साथ फेरे कराए गए। इस तरह अंधेरे के कारण हुई गलती को लाईट आने पर सुधारा गया। रमेश के परिजनों ने बिजली कटौती को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, रोज पांच घंटे बिजली गुल रहती है और उसी के चलते शादी में यह बड़ी गड़बड़ी होते बच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।