1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों के परिवार को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे: CM शिवराज

कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों के परिवार को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे: CM शिवराज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2021 07:43 am IST,  Updated : May 21, 2021 07:43 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को ऐलान किया कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को राज्य सरकार एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

shivraj singh chouhan- India TV Hindi
कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों के परिवार को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे: CM शिवराज Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को ऐलान किया कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को राज्य सरकार एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। चौहान ने भाजपा विधायकों के साथ चर्चा में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं विधायक मित्रों से कह रहा हूं कि हम आज एक और व्यवस्था कर रहे हैं। वह व्यवस्था है, इस दूसरी लहर में कोविड-19 के कारण जिस परिवार में मृत्यु हुई है, उस परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

चौहान ने कहा, ‘‘आखिर उनके घर संकट आया है, परेशानी आई है। हम केवल सहानुभूति देकर नहीं रह सकते। वो हमारे अपने लोग हैं। उनका दर्द हमारा कष्ट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (उन्हें बचाने की) कोशिश की, लेकिन हम बचा नहीं पाये। परिवार का तो नुकसान हो गया। लेकिन एक लाख रूपये उन परिवारों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।