1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ऑनलाइन ड्रग्स मंगवाकर टेलीग्राम के जरिए सप्लाई करता था 19 साल का छात्र, ऐसे पकड़ा गया

ऑनलाइन ड्रग्स मंगवाकर टेलीग्राम के जरिए सप्लाई करता था 19 साल का छात्र, ऐसे पकड़ा गया

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 03, 2025 09:36 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 02:20 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छात्र को नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र टेलीग्राम के जरिए ड्रग्स सप्लाई करता था।

mp bhopal drugs smuggling- India TV Hindi
भोपाल में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV/PEXELS

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नशे की तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। एक 19 साल का छात्र ऑनलाइन LSD ड्रग्स मंगाकर भोपाल में तस्करी कर रहा था। एनसीबी दिल्ली की भोपाल शाखा के इनपुट पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की भोपाल ब्रांच द्वारा नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को LSD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है।

कैसे ड्रग्स मंगवाता था आरोपी?

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 19 साल के छात्र करण शर्मा को एलएसडी ड्रग की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 12वीं पास करण बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा था उसके पिता की किराने की दुकान है। वह एक वेबसाइट DAUNT LINK के जरिये ड्रग्स ऑर्डर करता था और टेलीग्राम के जरिए इसकी सप्लाई करता था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

दरअसल, संबंधित एजेंसी को सूचना प्राप्त हुई कि डाक के जरिये केरल से सिंकदरी सराय पोस्ट आफिस चांदबड रोड क्षेत्र, भोपाल में करण शर्मा के नाम से पार्सल में ड्रग्स आने वाला है। मुखबिर कि सूचना पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा पोस्टमैन का पीछा किया गया। पोस्टमैन ने सिकंदरी सराय में पार्सल पर लिखे पते पर पहुंचकर पार्सल धारक करण शर्मा को आवाज देकर पार्सल लेने के लिए बुलाया। जैसे ही करण शर्मा ने एक पार्सल बंद लिफाफा पोस्टमैन से प्राप्त कर पावती पर हस्ताक्षर किये कि मौके पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा करण शर्मा को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर करण शर्मा ने अपनी पहचान बताई। आरोपी से जब लिफाफे के सबंध में पूछताछ की गई तो उसने लिफाफा स्वयं द्वारा मोबाइल नंबर के माध्यम से आर्डर कर के LSD नामक मादक पदार्थ मंगाने की बात बताई। सूचना के अनुसार पार्सल नंबर से मिलान करने पर एक ही पार्सल नंबर होना पाया गया।

अब जानिए क्या होता है LSD ड्रग्स?

LSD ड्रग का पूरा नाम है Lysergic Acid Diethylamide। यह एक हॉल्यूसिनोजेनिक (भ्रम पैदा करने वाली) ड्रग है, जो मानसिक स्थिति को गहराई से प्रभावित करती है। ये ड्रग्स व्यक्ति की सोच, संवेदनाएं (sensations), भावनाएं, और समय की धारणा (perception of time) को पूरी तरह बदल सकती है जिस कारण इसकी अंतराष्ट्रीय कीमत बहुत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में सांप से खेलना शख्स को पड़ा भारी, कोबरा ने हाथ और कंधे पर काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राज और सोनम ने पहले ही कर ली थी शादी! पुलिस को मिली ज्वैलरी, क्या है दो मंगलसूत्र का राज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।